बीकानेर में सीआईडी क्राइम ब्रांच के सीआई का फ्लैट में मिला शव

बीकानेर में सीआईडी क्राइम ब्रांच के सीआई का फ्लैट में मिला शव
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • जयपुर में तैनात सीआई श्रवण बिश्नोई 20 दिन से थे छुट्टी पर, परिजनों ने सुसाइड की बात से किया इनकार

बीकानेर, 1 जुलाई । राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां बीछवाल थाना इलाके में स्थित पुलिस कॉलोनी के एक फ्लैट में सीआईडी क्राइम ब्रांच के सीआई (पुलिस निरीक्षक) श्रवण बिश्नोई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारी की पत्नी अपने रिश्तेदारों की मदद से तुरंत उन्हें पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीआई श्रवण बिश्नोई अपनी पत्नी और 7 वर्षीय बेटे के साथ पुलिस कॉलोनी स्थित फ्लैट में रह रहे थे। घटना के समय उनका बेटा स्कूल गया हुआ था और घर पर केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं। सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने इस अनहोनी की सूचना पुलिस और अपने रिश्तेदारों को दी। इसके बाद बदहवास हालत में परिजन सीआई के शव को लेकर पीबीएम अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

pop ronak

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने सुसाइड की किसी भी आशंका से साफ इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि वे फ्लैट में अचेत और मृत अवस्था में मिले थे। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से इस मामले की बारिकी से तफ्तीश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रवण बिश्नोई वर्ष 2014 बैच के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) थे और मूल रूप से कोलायत क्षेत्र के चक विजयसिंहपुरा के निवासी थे। वे लंबे समय तक बीकानेर में ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में अपनी सेवाएं दे चुके थे। करीब दो महीने पहले ही उनका तबादला जयपुर में सीआईडी-सीबी (क्राइम ब्रांच) में हुआ था, जिसके बाद से वे लगातार वापस बीकानेर ट्रांसफर कराने के प्रयास में जुटे थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले 20 दिनों से छुट्टी लेकर बीकानेर अपने परिवार के पास आए हुए थे, इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया।