विश्व चिकित्सक दिवस पर तेयुप ट्रस्ट गंगाशहर ने जैन पताका व मोमेंटो पहनाकर किया डॉक्टरों का सम्मान किया

विश्व चिकित्सक दिवस पर तेयुप ट्रस्ट गंगाशहर ने जैन पताका व मोमेंटो पहनाकर किया डॉक्टरों का सम्मान किया
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर, 1 जुलाई । विश्व चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा स्थानीय सेवाभावी चिकित्सकों के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेन्टर के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध जनों को जैन पताका पहनाकर और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनके समर्पण को सराहा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए तेयुप ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार डागा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में “वैद्यो नारायणो हरि:” कहकर चिकित्सक को साक्षात् नारायण का रूप माना गया है। उन्होंने आपातकालीन और संकटपूर्ण स्थितियों में चिकित्सकों द्वारा किए गए त्याग और अद्वितीय परिश्रम की सराहना करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

तेयुप ट्रस्ट के मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के नेतृत्व में तेयुप ट्रस्ट, गंगाशहर निरंतर मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेन्टर के कुशल संचालन सहित मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर और नेत्रदान जागरूकता जैसे बड़े सेवा प्रकल्पों की सफलता में स्थानीय चिकित्सकों का हमेशा अनुकरणीय व निरंतर सहयोग मिलता रहा है।

इस गरिमामयी अवसर पर सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए डॉ. संजय लोढ़ा, डॉ. मुकेश वाल्मिकी, डॉ. रतन लाल रांका, डॉ. जतनलाल बाफना, डॉ. लोकेश सोनी, डॉ. राधेश्याम नाई, डॉ. सी.एल. सोनी, डॉ. गौरव बैद, संतोष चाण्डक, डॉ. रजत रांका, डॉ. अशोक बजाज, डॉ. हितेश डागा, डॉ. राहुल आचार्य, डॉ. संगीता जैन और डॉ. कुनाल पुरोहित को परिषद द्वारा जैन पताका पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के वरिष्ठ सदस्य व पदाधिकारी विजेन्द्र छाजेड़, विपिन बोथरा, रोशन नाहटा, रोहित बैद, धर्मेन्द्र सामसुखा, ललित राखेचा, कपिल नाहटा, भरत गोलछा, कुलदीप छाजेड़, भरत सोनी, ललित बरडिया सहित दिनेश कुमार सोनी और देवेन्द्र डागा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह के अंत में संपूर्ण तेयुप परिवार ने उपस्थित सभी चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की मंगलकामना की।

sjps