बीकानेर का 27 सदस्यीय दल सिंधु दर्शन यात्रा कर सकुशल लौटा

बीकानेर का 27 सदस्यीय दल सिंधु दर्शन यात्रा कर सकुशल लौटा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

डॉ. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में दल ने कुरुक्षेत्र, मनाली और लाहौल-स्पीति होते हुए लेह तक की यात्रा पूरी की

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 4 जुलाई । हिमालय परिवार द्वारा आयोजित ‘प्रथम सिंधु कुंभ’ और पांच दिवसीय सिंधु दर्शन यात्रा में भाग लेकर बीकानेर का 27 सदस्यीय दल सकुशल स्वदेश (बीकानेर) लौट आया है. इस पूरे दल का नेतृत्व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुषमा बिस्सा द्वारा किया गया. दल के बीकानेर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन और स्थानीय स्तर पर हिमालय परिवार के पदाधिकारियों व प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

pop ronak

हिमालय परिवार के सचिव आर. के. शर्मा ने यात्रा के रूट और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर से रवाना हुआ यह दल कुरुक्षेत्र, मनाली और सुरम्य लाहौल-स्पीति घाटी के दुर्गम रास्तों से होते हुए लेह (लद्दाख) पहुंचा. वहाँ दल के सभी सदस्यों ने पांच दिनों तक चले भव्य ‘सिंधु दर्शन यात्रा’ के विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मरुधरा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया।

यात्रा दल में ये रहे शामिल
बीकानेर से इस ऐतिहासिक धार्मिक व सांस्कृतिक यात्रा पर गए दल में रमेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, तरुण गौड़, संतोष गौड़, मदन शर्मा, मीना शर्मा, कन्हैया लाल छींपा, लीला वर्मा, महेंद्र शर्मा, अनिता शर्मा, वीरपाल शर्मा, विमला चतुर्वेदी, मुराद अली, रमेश वर्मा, ललिता भाटिया, आरती आचार्य, प्रियांशी नामदेव, ऋषिका नामदेव, भूमन्यू चौधरी, देवेंद्र चौहान, आनंद पारीक, माया पारीक, नरेंद्र लाडधीर, दिनेश जैन, रश्मि जैन, घनश्याम सिंह तथा मधुरिमा सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.

सफल यात्रा पूरी कर बीकानेर आगमन पर हिमालय परिवार के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, रोहिताश्व बिस्सा, रमाकांत शर्मा सहित संस्था के अनेक वरिष्ठ सदस्यों और परिजनों ने उपस्थित रहकर सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया. यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सिंधु कुंभ के आयोजन को राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला एक अनूठा प्रयास बताया.

sesumo school
sjps