श्री विश्वकर्मा सुथार समाज का सामूहिक विवाह एवं तुलसी विवाह समारोह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

श्री विश्वकर्मा सुथार समाज का सामूहिक विवाह एवं तुलसी विवाह समारोह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 नवंबर। श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, बीकानेर के तत्वावधान में चौदहवां आदर्श सामूहिक विवाह एवं तुलसी विवाह समारोह आगामी 20 नवंबर 2026 (कार्तिक सुदी देव उठनी ग्यारस, शुक्रवार) को स्थानीय धरणीधर महादेव मंदिर खेल मैदान में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर एक प्रेसवार्ता आयोजित कर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रेसवार्ता में दी गई मुख्य जानकारियां

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

समिति के अध्यक्ष नवरतन धामू, मंत्री श्याम सुंदर बरड़वा, कोषाध्यक्ष छगनलाल छड़िया और संस्थापक सदस्य कन्हैयालाल बरड़वा ने बताया कि सकल समाज बंधुओं के सहयोग से आयोजित होने वाले इस चौदहवें सामूहिक विवाह समारोह में इस बार 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में बीकानेर सहित आसपास की तहसीलों, ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से करीब 6,000 समाज बंधु शामिल होकर नव-दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि: समारोह के मुख्य अतिथि एवं महाप्रसाद दाता सीलवा (नोखा) निवासी ब्रह्मलीन गौसेवी संत श्री पदमाराम जी कुलरिया के पुत्र भामाशाह कानाराम , शंकर एवं धर्मचंद कुलरिया होंगे। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि हनुमान लेखराव तथा विशिष्ट अतिथि श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार रहेंगे।

संरक्षक एवं भामाशाहों का सानिध्य: संस्था के संरक्षक उद्योगपति एवं भामाशाह भंवर जी, नरसी जी, पूनम जी कुलरिया (सिलवा), संस्था संरक्षक जगदीश प्रसाद धामू (जयपुर) तथा किशोरलाल व बाबूलाल बुढ़ड़ (चरकड़ा) का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के प्रमुख चरण (समय सारणी)
19 नवंबर 2026 (गुरुवार): शाम 6:15 बजे से आयोजन स्थल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): सुबह 10:15 बजे: गणेश पूजन, सुबह 11:15 बजे: भूमि पूजन, सायं 5:15 बजे: बारात स्वागत, सायं 6:15 बजे: महाप्रसाद का शुभारंभ एवं रात्रि में शुभ मुहूर्त अनुसार पाणिग्रहण संस्कार।

21 नवंबर 2026 (शनिवार): सुबह शुभ वेला में विदाई समारोह आयोजित होगा।

परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़े

इस समारोह में भगवान श्री शालिग्राम जी और श्री तुलसी जी के विवाह के साथ-साथ निम्नलिखित जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

चि. गोविंद बरड़वा – सौ.का. अंजली नागल, चि. मनमोहन नागल – सौ.का. वर्षा माकड़, चि. राजेश गेपाल – सौ.का. गौरी माकड़, चि. गणेश नागल – सौ.का. जयश्री गेपाल, चि. शुभम बरड़वा – सौ.का. प्रियंका गेपाल, चि. हिरालाल आसदेव – सौ.का. भारती मांडण, चि. हरिकिशन नागल – कविता चूयल, चि. गणपत राम बुढ़ड़ – जयश्री खोखा, चि. अशोक कुमार मारोटियां – माया देगेश्वर, चि. रूपाराम बेगड़ – सौ.का. लिछमा धामू ,चि. पृथ्वीराज बेगड़ – सौ.का. गायत्री धामू।

व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन
समाज बंधुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए करीब 200 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग समितियों की कमान सौंपी गई है।

स्वागत समिति: श्याम सुंदर बरड़वा, कन्हैयालाल बरड़वा, शिवप्रकाश डोयल, जयलाल भद्रेचा, सतपाल जांगिड़

भोजन व्यवस्था एवं निर्माण समिति: बजरंग लाल कुलरिया, लक्ष्मण माकड़, शिवजी बामणिया टीम, जगदीश चंद्र नागल, छगनलाल छड़िया, देवकिशन गेपाल, मगनलाल छड़िया, मदन लाल नागल

टेंट एवं लाइट व्यवस्था: छगनलाल छड़िया, वीरेंद्र करल, शंकर लाल नागल, देवकिशन गेपाल, दिनेश धामू, लक्ष्मण राम डाढ़ाला टीम, भैराराम पलाला

वधू निवास एवं विवाह संस्कार समिति: श्रीमती शिवानी नागल, श्रीमती कांता बरड़वा, श्रीमती निर्मला बरड़वा, लक्ष्मण डोयल, रामदेव आसदेव, श्रीमती ज्योति मांडण, श्रीमती विमला बरड़वा

उपहार समिति: भवानीशंकर नागल, मूलचंद आसदेव, अशोक कुमार भद्रेचा, सत्यनारायण डोयल, मदनलाल माकड़, शिवशंकर जांभड़

मंच संचालन: श्रीमती मधु कुलरिया व बाबूलाल छंगाणी

वार्ता के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवप्रकाश डोयल, उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम डाढ़ाला, वीरेन्द्र करल, संगठन मंत्री जयलाल भद्रेचा, किशनलाल डोयल, प्रचार मंत्री जगदीश चन्द्र माकड़, देवकिशन गेपाल, सहायक कोषाध्यक्ष अणताराम मोटियार, उप मंत्री विजयकुमार बरड़वा और महिला प्रतिनिधि श्रीमती शिवानी नागल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *