बीकानेर में ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवॉर्ड सेरेमनी’ का आयोजन

बीकानेर में 'टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवॉर्ड सेरेमनी' का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • टैली सॉल्यूशंस ने टैक्स प्रोफेशनल्स और अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

बीकानेर, 05 अगस्त । टैक्स एवं अकाउंटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर व्यापार व उद्योग जगत को मजबूती प्रदान करने वाले प्रोफेशनल्स के सम्मान में ‘टैली सॉल्यूशंस’ की ओर से बीकानेर के उत्सव बैंक्वेट में ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह में बीकानेर के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास में योगदान देने वाले टैक्स कंसल्टेंट्स और अकाउंटेंट्स का साफा पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

pop ronak

व्यापार और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं अकाउंटेंट्स: मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान दौर में जीएसटी और बदलते कर कानूनों के बीच अकाउंटेंट्स व्यापारियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। वे सही अर्थों में व्यापार की रीढ़ की हड्डी हैं और आने वाले समय में उद्योग-व्यापार की प्रगति में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।

विशिष्ट अतिथि एवं आईसीएआई (ICAI) बीकानेर चैप्टर के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि अकाउंटेंट्स का परिश्रम भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार स्तंभ है। व्यवसायों की वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने वाले इन विशेषज्ञों का सम्मान करना एक बेहद सराहनीय पहल है। इस अवसर पर बीकानेर फायरवर्क्स एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र किराडू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

पेशेवरों को साझा मंच प्रदान करना उद्देश्य
टैली सॉल्यूशंस की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल दीप गुप्ता, प्रोडक्ट विशेषज्ञ बलवंत सिंह, मार्केटिंग टीम की मंदाकिनी कौर, बीकानेर प्रबंधक बालकिशन कुमावत तथा अंकित पारीक, जितेंद्र हाडा व आदर्श गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अनुभवी टैक्स व अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स के योगदान को पहचान दिलाना और आपसी संवाद व सहयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का सफल संयोजन टैली सर्टिफाइड पार्टनर मनीष तापड़िया, अभय सुराणा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। समारोह में बीकानेर के बड़ी संख्या में टैक्स प्रोफेशनल्स और अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

sjps
sesumo school