आचार्य श्री महाश्रमण ने तेरापंथ धर्म संघ की बहुश्रुत परिषद के संयोजक पद से युवाचार्य श्री महावीर कुमार को मुक्त किया
आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मुनि श्री उदित कुमारजी को बहुश्रुत परिषद का संयोजक और मुनि श्री सुमति कुमारजी को सदस्य मनोनीत किया,


- आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मुनि श्री उदित कुमारजी को बहुश्रुत परिषद का संयोजक और मुनि श्री सुमति कुमारजी को सदस्य मनोनीत किया, गंगाशहर क्षेत्र में हर्ष की लहर
बीकानेर/गंगाशहर, 07 अगस्त । जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने नयी घोषणा करते हुए मुनि श्री उदित कुमारजी स्वामी को ‘बहुश्रुत परिषद’ का नया संयोजक नियुक्त किया है। इसके साथ ही बीकानेर के गंगाशहर निवासी युवा संत मुनि श्री सुमति कुमारजी को इस प्रतिष्ठित परिषद का सदस्य मनोनीत किया है।


आचार्य प्रवर एवं युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी द्वारा ली गई इस महती निर्णय की घोषणा के बाद संपूर्ण तेरापंथ समाज और विशेषकर गंगाशहर क्षेत्र में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं एवं संस्थाओं ने पूज्य प्रवर के प्रति अनन्त-अनन्त कृतज्ञता ज्ञापित की है।



मुनि श्री सुमति कुमारजी का आध्यात्मिक परिचय
बहुश्रुत परिषद के नवनियुक्त सदस्य मुनि श्री सुमति कुमार जी गंगाशहर के सुप्रसिद्ध आंचलिया परिवार से आते हैं। वे स्वर्गीय जेठमल जी आंचलिया एवं श्राविका गौरव किरण देवी आंचलिया के संसार पक्षीय सुपुत्र हैं। वे श्री लाभचंद जी व श्री राजेंद्र कुमार जी आंचलिया के संसार पक्षीय भाई हैं, तथा स्वर्गीय आसकरण जी आंचलिया भी उनके संसार पक्षीय भ्राता थे। मुनिश्री का संत जीवन शासन गौरव मुनिश्री ताराचन्द जी के सान्निध्य में निर्मित हुआ है।
मुनि श्री सुमति कुमारजी के इस नए संगठनात्मक एवं आध्यात्मिक दायित्व पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने मुनिश्री के प्रति हार्दिक आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि उनके ज्ञान और संयम से धर्मसंघ की ज्ञान-परंपरा को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
संघ और समाज ने जताया आभार
तेरापंथ समाज के विभिन्न संगठनों, स्थानीय सभाओं और धर्मनिष्ठ श्रावक-श्राविकाओं ने परमपूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी तथा युवाचार्यश्री महावीर कुमारजी के चरणों में अपनी भावभरी कृतज्ञता प्रेषित की। समाजजनों का कहना है कि मुनि श्री उदित कुमारजी के कुशल मार्गदर्शन और मुनि श्री सुमति कुमारजी की ऊर्जा से बहुश्रुत परिषद अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएगी।


