छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • महानगर मंत्री मेहुल शर्मा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, जल्द चुनाव कराने की उठाई मांग

बीकानेर, 8 अगस्त । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बीकानेर महानगर की ओर से छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महानगर मंत्री मेहुल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्र हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्रखरता से उठाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इन चुनावों के माध्यम से ही युवाओं में कुशल नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और विद्यार्थियों को अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव आयोजित नहीं होने के कारण आम विद्यार्थियों और युवा शक्ति में गहरा असंतोष व निराशा का माहौल व्याप्त है।

pop ronak

परिषद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल कर इस लोकतांत्रिक परंपरा को पुनः शुरू करने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान भगीरथ गोदारा, तन्मय महानंद, हरीश, नगेंद्र प्रताप, दिनेश चौधरी, शालू गहलोत सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

sjps
sesumo school