अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन


बीकानेर, 9 अगस्त । अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त 2026 को व्यास कॉलोनी स्थित अग्रवाल भवन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।


शिविर के दौरान हृदय रोग, पेट, आंत व लीवर, ईएनटी (कान-नाक-गला) और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर ईसीजी, फैब्रोस्कैन, बीएमआई, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप और ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं।


विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
चिकित्सा शिविर में डॉ. एम. जी. भट्टड़, डॉ. नवनीत सुथार, डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम और मनोचिकित्सक डॉ. इमरान खान ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। मनोचिकित्सक डॉ. इमरान खान ने मानसिक तनाव व चिंता जैसी समस्याओं पर मरीजों की काउंसिलिंग कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
जनहितकारी पहल की हुई सराहना
मारवाड़ हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बीमारियों की समय पर पहचान के लिए ऐसे शिविर बेहद कारगर साबित होते हैं। अग्रवाल समाज चेतना समिति के पदाधिकारियों ने भी शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर के समापन पर समिति द्वारा सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने पंजीयन, जलपान व अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।


