बीकानेर में घड़सीसर अंडरब्रिज के पास दर्दनाक रेल हादसा-पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक युवक गंभीर घायल

बीकानेर में घड़सीसर अंडरब्रिज के पास दर्दनाक रेल हादसा- पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक युवक गंभीर घायल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 नवम्बर । दीपावली के पावन अवसर पर रविवार दोपहर बीकानेर जिले के जयनारायण व्यास कॉलोनी (जेएनवीसी) थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया। घड़सीसर रेलवे अंडरब्रिज के पास दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और दोनों झगड़ते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए। उन्हें बचाने और ट्रैक से हटाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी पटरी पर चले गए। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में चारों आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए, जिन्हें पुलिस ने पोटली में एकत्रित कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तीनों पुरुष ट्रेन के झटके से उछलकर दूर जा गिरे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और जेएनवीसी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान संजीत मोची निवासी दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है, जबकि मृतक पति-पत्नी और घायल युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद वार्ड संख्या 30 के पार्षद अब्दुल सत्तार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों और पहचान की जांच शुरू कर दी है। दिवाली के दिन हुए इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *