भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारिक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हुआ सम्मान

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारिक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हुआ सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नई दिल्ली/बीकानेर, 9 अगस्त। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित 45वें ‘व्यापारी दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में एक भव्य राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने देश के व्यापार, उद्योग, कर व्यवस्था, डिजिटल अर्थव्यवस्था एवं व्यापारियों के समक्ष आने वाली विभिन्न व्यावहारिक चुनौतियों व समसामयिक विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए व्यापारी संगठनों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजस्थान प्रतिनिधिमंडल ने किया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा के नेतृत्व में एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का अभिनंदन किया। बीकानेर एवं राजस्थान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल संपत पारीक, मनीष सोनी, प्रकाश मेघवाल, जेठमल नाहटा, शिखरचंद डागा और संजय सोनी ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया।

 

adv change on 24 oct 2026