₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के 18वें सप्ताह में दृष्टिबाधित एवं बीमार गौवंश की सेवा
₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के 18वें सप्ताह में दृष्टिबाधित एवं बीमार गौवंश की सेवा


- मुरली मनोहर गौशाला भीनासर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बीकानेर, 9 अगस्त । ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के अंतर्गत रविवार को भीनासर स्थित मुरली मनोहर गौशाला में 18वें सप्ताह का नियमित सेवा कार्य आयोजित किया गया। प्रातः 8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में गौवंश के लिए पौष्टिक लड्डू एवं हरे चारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान विशेष रूप से गौशाला में मौजूद दृष्टिबाधित एवं अस्वस्थ गौवंश की सेवा कर संवेदनशीलता का परिचय दिया गया।


सेवा एवं संवेदना की इस श्रृंखला में विभिन्न सेवाभावी परिवारों ने अपना सहयोग दिया। इस सप्ताह के सेवा कार्य में सीए अमित फुटेला एवं सीएस रीना बाला फुटेला, बजरंग लाल बजाज एवं सरिता बजाज तथा अनिल गुर्जर एवं उषा गुर्जर का विशेष वित्तीय व भौतिक सहयोग रहा।


आमजन के लिए भी शुरू की गई ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना
कार्यक्रम के दौरान सेवा साथी विजय बोथरा ने बताया कि मात्र एक रुपये के दैनिक योगदान को सामूहिक सेवा भावना से जोड़कर यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब इस सेवा योजना को जनसामान्य के लिए भी खोल दिया गया है, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन ₹1 की सूक्ष्म राशि का योगदान देकर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बन सके।
राजेश बोथरा एवं गौतम पुगालिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब छोटी-छोटी राशियां सामूहिक भाव से एकत्रित होती हैं, तो उनका प्रभाव बेहद व्यापक होता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, संवेदना और सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित
गौसेवा के इस आयोजन में सीए विनोद कुमार पारख, राजेश बोथरा, गौतम पुगालिया, सीए अमित फुटेला, विजय बोथरा, सत्यनारायण राठी एवं माणक चंद भूरा सहित अनेक सेवा साथियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर श्रमदान एवं गौसेवा की।


