श्री धनीनाथ गिरि मठ में शिव सत्संग के साथ शुरू हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, वर्षभर चलेंगे राष्ट्रीय व सनातन सेवा संकल्प अनुष्ठान

श्री धनीनाथ गिरि मठ में शिव सत्संग के साथ शुरू हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 16 और 23 अगस्त को होगा पार्थिव शिवलिंगों का विशेष पूजन-अभिषेक
  • 44वां पूजन अनुष्ठान एवं चातुर्मास अनुष्ठान- मिट्टी पूजन के साथ निर्माण शुरू

बीकानेर, 9 अगस्त । भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा, सनातन सेवा ग्रुप तथा श्री विप्र महासभा के संयुक्त तत्वाधान में देवशयनी एकादशी से प्रारंभ हुए 44वें पूजन अनुष्ठान एवं चातुर्मास अनुष्ठान के तहत श्रावण मास में दैनिक शिव पूजन जारी है। इसी क्रम में आगामी 16 एवं 23 अगस्त 2026 (रविवार) को कोटगेट स्थित श्री धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर प्रांगण में पार्थिव शिवलिंगों का विशेष पूजन, अभिषेक एवं रुद्री पाठ का दिव्य अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। अनुष्ठान के साधक तथा महासभा के अध्यक्ष पं. योगेन्द्र कुमार दाधीच के आचार्यत्व में विधि-विधान से शिव दरबार का पूजन, अभिषेक एवं आरती संपन्न होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोलायत की पवित्र मिट्टी के पूजन के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू

pop ronak

अनुष्ठान की श्रृंखला में श्री धनीनाथ गिरि मठ प्रांगण में हरिद्वार से पधारे स्वामी श्री जगन्नाथ पुरी जी महाराज के सानिध्य एवं पं. योगेन्द्र कुमार दाधीच की उपस्थिति में कोलायत से लाई गई पवित्र मिट्टी का पूजन कर पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान शिव सत्संग के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंगों का निर्माण किया।

इस अवसर पर वेदशास्त्री पं. प्रकाश शर्मा, पुजारी शिव शंकर सेवग, भवानी सेवग, पीयूष सोनी, प्रवीण दाधीच, संजय सोनी, रामचन्द्र पंजाबी, चांद रतन सोनी, शंकर लाल जोशी, सरस्वती देवी, सोनू बाई, बसंती देवी, शीतल पंजाबी, उर्मिला सोनी, सरस्वती बाई प्रजापत, संपत दायमा एवं ममता शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

1 लाख सनातन व राष्ट्रीय सेवा संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य

अनुष्ठान के अंतर्गत उपस्थित श्रद्धालुओं को सामर्थ्य अनुसार सनातन एवं राष्ट्रीय सेवा कार्यों हेतु संकल्प व शपथ दिलाई जा रही है। पं. योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में प्रथम चरण के लिए 1 लाख संकल्प/शपथ पत्र तैयार किए गए हैं, जिन्हें शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर भरवाया जाएगा। इसके माध्यम से जनमानस में सामाजिक सौहार्द, दान-पुण्य एवं सेवा भाव को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

संतों व पुजारियों के सानिध्य में वर्षभर आयोजित होंगे कार्यक्रम

आयोजकों ने बताया कि यह अनुष्ठान वर्षभर सनातन धर्म के विशेष पर्वों पर लगातार आयोजित होता रहेगा। इसके लिए शहर एवं जिले के 151 से अधिक मंदिरों के पुजारियों, क्षेत्रवार प्रभारियों तथा प्रदेश स्तर की आयोजन समितियों का गठन किया गया है। विशेष पर्वों पर नौनिहालों और विद्यार्थियों को पूजित पाटी-पोथी, कलम, बरता एवं मां सरस्वती का चित्र आशीर्वाद स्वरूप भेंट करने का भी अनुष्ठान रखा गया है।

 

sjps
sesumo school