श्री जैन युवा मंच की जनरल मीटिंग में नई कमेटी का गठन

जयंतीलाल कांकरिया अध्यक्ष एवं नितेश सालेचा सचिव नियुक्त
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • जयंतीलाल कांकरिया अध्यक्ष एवं नितेश सालेचा सचिव नियुक्त

मदुरै, 09 अगस्त । आराधना भवन में आयोजित श्री जैन युवा मंच की जनरल मीटिंग में आगामी दो वर्षों (सत्र 2026-2028) के लिए नई कार्यकारिणी कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को गति देने और संस्थागत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घोषित नई कार्यकारिणी में जयंतीलाल कांकरिया को अध्यक्ष, धनराज चोपड़ा एवं महावीर श्रीश्रीमाल को उपाध्यक्ष, नितेश सालेचा को सचिव तथा कल्पेश बागरेचा को सह-सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वित्तीय प्रबंधन हेतु राकेश गोलेछा को कोषाध्यक्ष और पंकज बालड़ को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

pop ronak

इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में हेमंत मोदी, जसराज छाजेड़, चिराग नानेचा, विपुल पालगोता, दिलीप सालेचा, निखिल सोलंकी और श्रीपाल चौधरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी कार्यकाल में समाज सेवा एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। यह जानकारी मंच के उपाध्यक्ष महावीर श्रीश्रीमाल ने प्रदान की।

 

sjps
sesumo school