खाजूवाला में पंचायती राज सम्मेलन के साथ चुनावी शंखनाद

खाजूवाला में पंचायती राज सम्मेलन के साथ चुनावी शंखनाद
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 14 A.D. से 2 A.D. तक निकली भव्य शक्ति प्रदर्शन रैली
  • पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल का बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत

बीकानेर/खाजूवाला, 9 अगस्त । खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के 2 ए.डी. (आड़ूरी) में रविवार को पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर विशाल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रथम विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल का कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। 14 ए.डी. से 2 ए.डी. तक 200 गाड़ियों और 150 ट्रैक्टरों के विशाल काफिले के साथ रैली निकाली गई, जिसका मार्ग में दो बुलडोजर (जेसीबी) मशीनों से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मंच पर कार्यकर्ताओं ने मेघवाल को 40 किलो की विशाल फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीनों पंचायत समितियों और जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प
राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण इस सम्मेलन के मंच से पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूगल, खाजूवाला और छतरगढ़ तीनों पंचायत समितियों में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनाने तथा बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

pop ronak

भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए मेघवाल ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार को अनुभवहीन करार देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं और हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को डेढ़ साल से लंबित पंचायती राज चुनाव कराने की याद आई है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

साथ ही स्थानीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 20 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर निर्माण निधि, नीट परीक्षा में धांधली और गरीबों के आशियाने उजाड़ने के नोटिसों पर सरकार को घेरा।

कांग्रेस कार्यकाल के विकास कार्य गिनाए
पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि खाजूवाला क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये की लागत से नहरों का जाल बिछाया गया, 550 करोड़ रुपये से 116 पानी की टंकियां बनवाई गईं और 2 ए.डी. में 12वीं तक का स्कूल व बीकानेर में 5 मंजिला अंबेडकर हॉस्टल स्वीकृत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

ये जनप्रतिनिधि व नेता रहे मौजूद
सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गोदारा, सरपंच सद्दाम, ब्लॉक अध्यक्ष कयामुद्दीन, पीसीसी सदस्य मकबूल व अब्दुल्ला, सतासर सरपंच राजेंद्र मेघवाल, माधोडीगी सरपंच शौकत अली, सुभान खान, राजेंद्र जांगू, कमल, रामनारायण, पप्पू गढ़वीर, देवाराम, महमूद गंगाजली, भीम सिंह किशनपुरा, तिलोक भींचर, पंजूराम, सरवन राम, हीराराम, नारूराम, सवाई, रामचंद्र, धर्माराम, अर्जुन तंवर, मेवाराम, नाजू खान, बजरंग और रामेश्वर नाडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school