शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने डीपीसी करवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने डीपीसी करवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर व जयपुर संभाग के 2500 कार्मिकों की पदोन्नति अटकी

बीकानेर, 10 अगस्त । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में बीकानेर संभाग के कार्मिकों ने शिक्षा निदेशक के नाम स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा एवं संयुक्त निदेशक जयदीप जी को ज्ञापन सौंपकर जयपुर एवं बीकानेर संभाग की कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद की डीपीसी (Departmental Promotion Committee) शीघ्र कराने की मांग की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बताया कि पूर्व निदेशक महोदय द्वारा इस प्रकरण के निस्तारण हेतु एक जांच कमेटी गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट अभी तक आना अपेक्षित है। ज्ञापन पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

pop ronak

21-22 कार्मिकों के कोर्ट केस से 2500 कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित

ज्ञापन देने के दौरान संघ प्रतिनिधि नवरतन जोशी ने बताया कि जयपुर व बीकानेर संभाग में मात्र 21-22 कार्मिकों द्वारा न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इस वजह से प्रक्रिया रुकने से लगभग 2500 कार्मिकों को वित्तीय नुकसान सहना पड़ रहा है और पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संघ ने मांग रखी है कि याचिकाकर्ता कार्मिकों के पद आरक्षित रखते हुए शेष सभी पात्र कार्मिकों की पदोन्नति की सूची जारी की जाए।

ज्ञापन देने में ये कार्मिक रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान बीकानेर से कन्हैया लाल, शंकर पुरोहित, निकिता, अर्चना, तुलसी, निशा, शिवानी, पूजा, चित्रलेखा तथा श्रीगंगानगर से संदीप, कपिल, नवीन, रामचंद्र, किरण, अजयवीर सिंह, अभिषेक, विकास, सुमित, श्यामसुन्दर, रोहन एवं मोनिका सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school