समता युवा संघ का 8 दिवसीय ‘बैलेंसिंग लाइफ’ शिविर सेवा सदन में शुरू

रतननगर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

सौरभ मुनि ने दी माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान की सीख

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 10 अगस्त। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी के चातुर्मास (समर्पण महोत्सव-2026) के तत्वाधान में छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में सोमवार को समता युवा संघ का 8 दिवसीय “बैलेंसिंग लाइफ” शिविर प्रारंभ हुआ। पूज्य चारित्र आत्माओं के पावन सानिध्य में आयोजित यह शिविर आगामी 16 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

pop ronak

साधुमार्गी जैन सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने जानकारी दी कि इस शिविर में समता युवा संघ के सदस्यों के साथ-साथ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के श्रावक भाग ले रहे हैं। शिविर के प्रथम दिन लगभग 70 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आगामी दिनों के विषय

  • 11 अगस्त (मंगलवार): घर में रहना सीखें
  • 12 अगस्त (बुधवार): रिश्तों में प्रबंधन को समझें
  • 13 अगस्त (गुरुवार): जैन धर्म क्या है?
  • 14 अगस्त (शुक्रवार): ज्यादा सोचना बंद करो (Overthinking)
  • 15 अगस्त (शनिवार): शुद्ध से परम शुद्ध बनें
  • 16 अगस्त (रविवार): नवकार साधना

माता-पिता और गुरुजनों का आदर करें युवा: सौरभ मुनि

समता युवा संघ के मंत्री अंकित बांठिया ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन युवाओं को संबोधित करते हुए पूज्य सौरभ मुनि जी ने कहा कि युवाओं को मोबाइल व अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर अपने माता-पिता और गुरुजनों को समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु माता-पिता ही होते हैं, जिनके कारण हमें यह मानव जीवन प्राप्त हुआ है। उनके जीवन के अनुभवों से मिलने वाली सीख को गंभीरता से ग्रहण करना चाहिए और कभी भी उनका अनादर नहीं करना चाहिए। मुनि श्री ने युवाओं को परिवार, समाज, गुरु और धर्म के प्रति उनके उत्तरदायित्वों का अहसास कराया।