बीकानेर में जांच के दौरान मिली खामियां, औषधि नियंत्रण विभाग ने 6 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस किए निलंबित

बीकानेर में जांच के दौरान मिली खामियां, औषधि नियंत्रण विभाग ने 6 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस किए निलंबित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

 

बीकानेर, 10 अगस्त। बीकानेर जिले में औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर्स पर की गई जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 6 मेडिकल स्टोर्स के बिक्री अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) निलंबित कर दिए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमों की अवहेलना और खामियां मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

pop ronak

निलंबित किए गए मेडिकल स्टोर्स की सूची एवं अवधि:

  • मैसर्स हरिओम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर (लिखमीदेसर गांव सांवतसर, तहसील श्रीडूंगरगढ़) — 17 से 20 अगस्त (04 दिन)
  • मैसर्स श्री भवानी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर (वैल आड़सर) — 17 से 20 अगस्त (04 दिन)
  • मैसर्स श्रीकृष्णा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर (शेरूणा) — 17 से 21 अगस्त (05 दिन)
  • मैसर्स तुलसी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर (शीतल नगर रोड, कितासर) — 24 से 28 अगस्त (05 दिन)
  • मैसर्स अंजनी फार्मा (डूडी पेट्रोल पंप के सामने, जवाहर नगर, बीकानेर) — 17 से 23 अगस्त (07 दिन)
  • मैसर्स एस.के. हैल्थ केयर (वार्ड नंबर 08, भादू बास, शेरूणा) — 17 से 26 अगस्त (10 दिन)

औषधि नियंत्रण विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया है। सहायक औषधि नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि दवाओं के भंडारण एवं बिक्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।