अणुव्रत समिति द्वारा ‘स्वर्णिम भारत काव्य उत्सव’ का होगा आयोजन

अणुव्रत समिति द्वारा 'स्वर्णिम भारत काव्य उत्सव' का होगा आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • ट्रिप्लिकेन में बैनर का हुआ अनावरण

ट्रिप्लिकेन (चेन्नई), 13 अगस्त । भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा शनिवार, 15 अगस्त को तेरापंथ भवन (ट्रिप्लिकेन) में ‘स्वर्णिम भारत काव्य उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अणुव्रत सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण के भावों को समर्पित रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अणुव्रत समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रभक्तिपूर्ण काव्य उत्सव का आयोजन अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री डॉ. पुलकितकुमारजी (ठाणा-2) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।

pop ronak

विख्यात कवि जमाएंगे काव्य रंग
समिति के मंत्री कुशल बाँठिया ने बताया कि इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न अंचलों से पधार रहे प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कवियों के मंच पर जयपुर से किशोर पारीक ‘किशोर’, वेल्लूर से मिट्ठू मिठास, अंडमान (पोर्ट ब्लेयर) से अशोक अग्निवीर, अयोध्या से सुश्री दिव्या द्विवेदी तथा चेन्नई से अरिहंत बोथरा अपनी काव्य धाराओं से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे।

उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिलीप धींग ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, अणुव्रत और साहित्य के इस अनूठे संगम को लेकर स्थानीय काव्य प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मुनिवृंद के सानिध्य में हुआ बैनर अनावरण

कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत गुरुवार प्रातःकालीन प्रवचन के दौरान मुनिवृंद के पावन सानिध्य में ‘स्वर्णिम भारत काव्य उत्सव’ के आधिकारिक बैनर का अनावरण किया गया। उपाध्यक्ष स्वरूप चंद दाँती ने बताया कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए ट्रिप्लिकेन तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड के प्रबंध न्यासी संतोष धारीवाल एवं उनकी पूरी टीम सहित अणुव्रत समिति के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

 

sjps