आर्य समाज बीकानेर में चार दिवसीय वेद प्रचार व स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह के बैनर का लोकार्पण

आर्य समाज बीकानेर में चार दिवसीय वेद प्रचार व स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह के बैनर का लोकार्पण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 सितंबर । महर्षि दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज, बीकानेर में आसोज कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (रविवार) को आयोजित होने वाले चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह के बैनर का भव्य लोकार्पण किया गया। बैनर का विमोचन आर्य समाज के प्रधान महेश आर्य ने कार्यकारिणी सदस्यों एवं गणमान्य प्रबुद्धजनों के सान्निध्य में किया। इस अवसर पर रेवंत राम आर्य, प्रभु जी शास्त्री सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आर्य समाज के मंत्री भगवती प्रसाद ने बताया कि इस आगामी चार दिवसीय समारोह में आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान व वैदिक शोधकर्ता आचार्य आर्य नरेश (हिमाचल प्रदेश), आचार्या डॉ. निष्ठा वेदालंकार (उत्तर प्रदेश) तथा ख्यातिलब्ध भजनोपदेशक दिनेश पथिक अपनी ओजस्वी वाणी से धर्म लाभ प्रदान करेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक तथा सायं 6:00 से 9:00 बजे तक विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से होगा, जिसमें चारों वेदों के मंत्रोच्चार के साथ पवित्र आहुतियां दी जाएंगी।

लोकार्पण से पूर्व आयोजित दैनिक यज्ञ में श्रीमती सुनीता व रूपा जी ने यज्ञमान तथा श्रीमती अमिता जी ने ब्रह्मा के रूप में दायित्व निभाया। यज्ञ के उपरांत महिला मंडल की ओर से श्रीमती रूपा, कंचन, उषा, सुनीता, अमिता, पुष्पा आर्य एवं पुष्पा सोनी ने सुमधुर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन गगनभेदी वैदिक उद्घोष के साथ किया गया।

 

adv change on 24 oct 2026