इस स्वतंत्रता दिवस आओ संकल्प लें शहर को निरक्षरता से आज़ादी दिलाने का- डॉ. अर्पिता गुप्ता

इस स्वतंत्रता दिवस आओ संकल्प लें शहर को निरक्षरता से आज़ादी दिलाने का- डॉ. अर्पिता गुप्ता
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम; बच्चों को बांटी स्टेशनरी व आंगनबाड़ी को भेंट किया पंखा

बीकानेर, 14 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा खान कॉलोनी बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 37(2) में ‘निरक्षरता से आजादी’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए प्रेरित करना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह में संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और समाज को एक नई पहचान देता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. गुप्ता ने आह्वान किया कि यदि प्रत्येक बच्चा शिक्षित होगा तो हमारा बीकानेर शहर निरक्षरता के कलंक से मुक्त होकर विकास की नई बुलंदियों को छुएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

महिला का शिक्षित होना पूरे परिवार की नींव: नीति शर्मा
संस्थान की सचिव नीति शर्मा ने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक परिवार में महिला का शिक्षित होना पूरे परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। एक शिक्षित महिला न केवल अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करती है, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव की संवाहक बनती है।

आंगनबाड़ी को भेंट किया पंखा, बच्चों को बांटी स्टेशनरी
इस अवसर पर संस्थान द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की सुविधा हेतु एक छत का पंखा भेंट किया गया। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए किताबें, स्टेशनरी सामग्री और रंग वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पढ़ाई में गहरी रुचि दिखाई।

शहरवासियों से शिक्षा के जनआंदोलन से जुड़ने की अपील
कार्यक्रम के सफल संचालन व आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीतल बिनावरा एवं सहयोगी रेखा मिड्ढा का विशेष योगदान रहा। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमन सारण ने संस्थान के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियान निरंतर आयोजित करने की बात कही। इस दौरान प्रिया भार्गव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

अंत में आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान ने समस्त बीकानेर शहरवासियों से अपील की कि वे इस स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा के इस पावन जनआंदोलन से जुड़ें और हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाकर शहर को अशिक्षा से मुक्ति दिलाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

sjps