बीकानेर निकाय चुनाव 2026 के लिए 7 निकायों के 270 वार्डों की आरक्षण लॉटरी संपन्न
बीकानेर निकाय चुनाव 2026 के लिए 7 निकायों के 270 वार्डों की आरक्षण लॉटरी संपन्न



- बीकानेर नगर निगम में 80 वार्ड तय
बीकानेर, 17 अगस्त । नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के संदर्भ में बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्रों के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन के निर्देशन और मौजूदगी में निकाली गई।


इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्री श्याम पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़, पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा, श्री मदन मेघवाल, श्री प्रहलाद मार्शल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू ने लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी। दो नन्हीं बच्चियों परिधि और युवानी पड़िहार ने यह लॉटरी निकाली।
बीकानेर जिले के 7 निकायों के कुल 270 वार्डों के आरक्षण का निर्धारण पूरा हो गया है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में लॉटरी प्रक्रिया के तहत वर्गवार सीटों का आवंटन किया गया। जिले भर में कुल 92 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं हुआ है।
बीकानेर जिले की निकायों में आरक्षण स्थितिकुल निकाय एवं वार्ड: 7 निकायों में कुल 270 वार्डों की लॉटरी निकाली गई। महिला आरक्षण: कुल 92 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहे।
बीकानेर नगर निगम (80 वार्ड)
बीकानेर निगम में 9 वार्ड अनुसूचित जाति (SC), 16 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 55 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसमें कुल 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
अन्य निकाय स्थिति
नोखा (45 वार्ड, 15 महिला), श्रीडूंगरगढ़ (40 वार्ड, 13 महिला), लूणकरणसर (35 वार्ड, 11 महिला), देशनोक (25 वार्ड, 9 महिला), नापासर (25 वार्ड, 9 महिला) तथा खाजूवाला (20 वार्ड, 6 महिला)।
बीकानेर नगर निगम का विस्तृत आरक्षण विवरण
अनुसूचित जाति (SC) – कुल 9 वार्ड:SC महिला (3): वार्ड संख्या 04, 05, 33। SC सामान्य (6): वार्ड संख्या 09, 16, 45, 48, 71, 77।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – कुल 16 वार्ड:OBC महिला (5): वार्ड संख्या 01, 07, 20, 36, 49। OBC सामान्य (11): वार्ड संख्या 03, 10, 15, 21, 29, 34, 39, 44, 46, 53, 63।
सामान्य वर्ग (General) – कुल 55 वार्ड:सामान्य महिला (18): वार्ड संख्या 14, 17, 19, 23, 28, 40, 42, 47, 56, 57, 59, 65, 66, 69, 72, 74, 78, 79।
सामान्य अनारक्षित (37): वार्ड संख्या 02, 06, 08, 11, 12, 13, 18, 22, 24, 25, 26, 27, 30, 31, 32, 35, 37, 38, 41, 43, 50, 51, 52, 54, 55, 58, 60, 61, 62, 64, 67, 68, 70, 73, 75, 76, 80।
लॉटरी प्रक्रिया में संशोधन व राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
बीकानेर निगम की लॉटरी के दौरान ओबीसी श्रेणी में गलती से 17 पर्चियां निकल गई थीं, जिसके बाद दोबारा लॉटरी निकालकर वार्ड 28 को बाहर किया गया और ओबीसी वार्डों की संख्या पुनः 16 की गई। यह पूरी प्रक्रिया ढाई घंटे में संपन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल ने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और पार्टी दो-तिहाई सीटों पर जीत दर्ज करेगी। दूसरी ओर, बीकानेर शहर विधायक जेठानंद व्यास ने विकास कार्यों के दम पर बीकानेर नगर निगम की सभी 80 सीटों पर जीत का दावा जताया।
नोखा नगर पालिका
श्रेणी संख्या आरक्षित वार्ड
कुल वार्ड 45
SC कुल 5
SC ओपन 3 – 13, 11, 34
SC महिला 2 – 20, 10
ST कुल –
ST ओपन –
ST महिला –
OBC कुल 9
OBC ओपन 6- 36, 31, 7, 25, 2, 14
OBC महिला 3- 28, 21, 15
अनारक्षित कुल 31
अनारक्षित 21 42, 4,37, 38, 40, 24, 8, 33, 44, 23, 18, 29, 19, 45, 1, 16, 39, 41, 9, 3, 27
अनारक्षित ओपन महिला 10 26, 6, 5, 30, 35, 17, 32, 43, 22, 12
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका
श्रेणी संख्या आरक्षित वार्ड
कुल वार्ड 40
SC कुल 4
SC ओपन 3 8, 25, 19
SC महिला1 1
ST कुल –
ST ओपन –
ST महिला –
OBC कुल 8
OBC ओपन 5 – 20, 4, 2, 31, 16
OBC महिला3 – 18, 13, 29
अनारक्षित कुल 28
अनारक्षित 19 35, 3, 23, 40, 7, 30, 36, 33, 15, 39, 32, 17, 34, 37, 22, 28, 5, 21, 12
अनारक्षित महिला 9 38, 24, 6, 14, 11, 26, 27, 9, 10
खाजूवाला नगर पालिका
श्रेणी संख्या आरक्षित वार्ड
कुल वार्ड 20
SC कुल 3
SC ओपन 2– 3, 6
SC महिला 1- 1
ST कुल –
ST ओपन –
ST महिला –
OBC कुल 4
OBC ओपन 3- 7, 8, 15
OBC महिला 1- 16
अनारक्षित कुल 13
अनारक्षित 9 20, 9, 5, 10, 11, 13, 17, 19, 18
अनारक्षित महिला 4 4, 12, 2, 14
लूनकरणसर नगर पालिका
श्रेणी संख्या आरक्षित वार्ड
कुल वार्ड 35
SC कुल 6
SC ओपन 4- 16, 1, 23, 20
SC महिला 2 -2, 30
ST कुल –
ST ओपन –
ST महिला –
OBC कुल 7
OBC ओपन 5- 13, 15, 25, 6, 34
OBC महिला 2 -31, 29
अनारक्षित कुल 22
अनारक्षित 15 7, 11, 5, 10, 18, 4, 22, 17, 33, 19, 26, 8, 14, 3, 27
अनारक्षित महिला 7 35, 9, 24, 28, 12, 21, 32
नापासर नगर पालिका
श्रेणी संख्या आरक्षित वार्ड
कुल वार्ड 25
SC कुल 6
SC ओपन 4- 7, 6, 3, 4
SC महिला 2- 8, 15
ST कुल –
ST ओपन –
ST महिला –
OBC कुल 5
OBC ओपन 3- 9, 24, 20
OBC महिला 2 -1, 22
अनारक्षित कुल 14
अनारक्षित 9 12, 23, 5, 25, 16, 13, 10, 21, 19
अनारक्षित महिला 5 14, 2, 18, 17, 11

