ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के प्रोटोकॉल में चूक, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने जताई कड़ी नाराजगी

एकनाथ शिंदे
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

ठाणे, 17 अगस्त । महाराष्ट्र के ठाणे जिले में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित एक आधिकारिक शासकीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के प्रोटोकॉल को लेकर बड़ी प्रशासनिक चूक का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान स्वीकृत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के बजाय पार्श्व गायिका लता मंगेशकर द्वारा गाया गया एक अन्य गैर-आधिकारिक गीत बज गया। यह आयोजन अ-मराठी भाषियों के भाषा प्रशिक्षण अभियान के समापन अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग मंत्री उदय सामंत और स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक सहित कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी मौजूद थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गलत गीत बजने पर भी सावधान की मुद्रा में खड़े रहे दिग्गज नेता

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

घटना उस समय हुई जब मंच संचालक ने राष्ट्रगीत के लिए सभी से खड़े होने का आग्रह किया। सभागार में उपस्थित सभी लोग सम्मानपूर्वक सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, लेकिन साउंड ऑपरेटर की गलती के कारण स्वीकृत राष्ट्रगीत की जगह लता मंगेशकर का रिकॉर्डेड गीत चालू हो गया। हालांकि इस गीत के शुरुआती बोल भी ‘वंदे मातरम’ ही थे, लेकिन यह शासकीय कार्यक्रमों के लिए तय आधिकारिक धुन नहीं थी। राष्ट्रगीत और प्रोटोकॉल की मर्यादा को देखते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य गणमान्य अतिथि लगभग चार मिनट तक शांत भाव से खड़े रहे। गीत समाप्त होने के बाद पुनः सही राष्ट्रगीत एवं महाराष्ट्र का राज्य गीत बजाया गया।

उपमुख्यमंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी, मांगी क्षमा

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस गंभीर प्रशासनिक लापरवाही पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मंच से सार्वजनिक रूप से इस घटना के लिए खेद प्रकट किया और आयोजकों को सख्त हिदायत दी। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय प्रतीकों और प्रोटोकॉल के मामलों में ऐसी घोर लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भविष्य में किसी भी सरकारी आयोजन से पहले साउंड सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं का री-चेकिंग व परीक्षण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

sjps