अबकी बार साठ पार- बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर रंगोलाई मंदिर में आयोजित हुई कांग्रेस की विशेष कार्यशाला

अबकी बार साठ पार- बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर रंगोलाई मंदिर में आयोजित हुई कांग्रेस की विशेष कार्यशाला
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अगस्त । आगामी बीकानेर नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर रंगोलाई मंदिर में पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजनों की एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। देर रात तक चली इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ‘अबकी बार साठ पार’ का नारा देते हुए कांग्रेस का बोर्ड बनाने और अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि पार्टी उसी कार्यकर्ता को मैदान में उतारेगी जो संगठन के प्रति वफादार, गंभीर, कर्मठ और संबंधित वार्ड का ही मूल निवासी हो। जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने स्पष्ट किया कि टिकट किसी की सिफारिश, रिश्तेदारी या भाई-भतीजावाद के आधार पर नहीं, बल्कि संगठन में सक्रिय रहने वाले और जीतने योग्य सच्चे सिपाही को ही दिया जाएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ईमानदारी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा ने टिकट दावेदारों के लिए जिला कांग्रेस के आवेदन फॉर्मेट और सर्वे प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान, पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितिन वत्सस ने किया।

sjps