शिक्षा निदेशक ललित कुमार को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने दी बधाई, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन
कमल नारायण आचार्य



बीकानेर, 18 अगस्त । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर का पदभार ग्रहण करने पर नवनियुक्त शिक्षा निदेशक ललित कुमार (आईएएस) को संघ की ओर से बधाई एवं स्वागत व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं एवं विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार से जुड़े दो प्रमुख ज्ञापन भी सौंपे।


प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने समस्त संयुक्त निदेशकों को सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की मंडल स्तरीय वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करने के संबंध में निदेशक महोदय एवं सभी संयुक्त निदेशकों को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।



इसके साथ ही, एक अन्य ज्ञापन में निदेशक महोदय का ध्यान नवनियुक्त सहायक कर्मचारियों, तबादले और पदोन्नति के बाद शिक्षा निदेशालय में कार्यग्रहण करने वाले कार्मिकों के लंबे समय से लंबित अनुभाग आवंटन (Section Allocation) की ओर आकर्षित किया गया। संघ ने मांग की कि कार्मिकों को जल्द अनुभाग आवंटित किए जाएं ताकि विभागीय कार्यों में गति आ सके।
यह ज्ञापन अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को सौंपकर वार्ता की गई। आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक ने संघ के ज्ञापनों पर संज्ञान लेते हुए मांगों पर सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

