भर्ती 2022 के शिक्षकों एवं दिव्यांग शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

भर्ती 2022 के शिक्षकों एवं दिव्यांग शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अगस्त । राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा बीकानेर द्वारा भर्ती 2022 के शेष एवं दिव्यांग शिक्षकों के नियमितीकरण व स्थायीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करवाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक मुख्यालय), बीकानेर को एक ज्ञापन सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र भंवरिया ने जानकारी दी कि संबंधित दिव्यांग शिक्षकों का मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और उसकी रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद भी नियमितीकरण एवं स्थायीकरण की प्रक्रिया लंबित चल रही थी। ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों के वेतन नियमितीकरण के आदेश आज या कल तक जारी कर दिए जाएंगे।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल भंवरिया, जिला मंत्री हेमेंद्र बाना, वरिष्ठ साथी कोजाराम सियाग, बीकानेर देहात अध्यक्ष गणेश चौधरी, मंत्री सोहन कूकना, किसन सियाग, बलराम चौधरी, सांवरा राम सारण, अर्जुन राम, नानकराम जांगू, गणेश सिंह, पप्पूराम सियाग, और भानु प्रताप (नोखा) सहित कई शिक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

sjps