अंजली कौशिक बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की सदस्य निर्वाचित, बीकानेर पहुंचने पर बार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत

अंजली कौशिक बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की सदस्य निर्वाचित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 अगस्त । बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में पहली बार सदस्य निर्वाचित होने के बाद अधिवक्ता अंजली कौशिक के बीकानेर आगमन पर बार एसोसिएशन द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने की, जहाँ अधिवक्ताओं ने शॉल और साफा पहनाकर अंजली कौशिक का अभिनंदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को मिलेगी मजबूती

pop ronak

कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित और बार काउंसिल सदस्य एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बीकानेर को बार काउंसिल में मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है। दोनों सदस्यों के माध्यम से बीकानेर में राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थायी खंडपीठ (High Court Bench) स्थापित करने की वर्षों पुरानी मांग को राज्य स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

अधिवक्ता कल्याण और अधिकारों के लिए करेंगी काम

नवनिर्वाचित बार काउंसिल सदस्य अंजली कौशिक ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता समुदाय का विश्वास उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, सम्मान तथा बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, मनीष गौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता बच्छराज कोठारी, सतपाल साहू, जगदीश शर्मा, विमला सारोलिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।