रतन लाल छलाणी पुनः TPF बीकानेर के अध्यक्ष मनोनीत; 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर शाखा सम्मानित
रतन लाल छलाणी पुनः TPF बीकानेर के अध्यक्ष मनोनीत


बीकानेर , 24 अगस्त । लाडनूं में 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र में बीकानेर शाखा के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में नव-मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पटावरी ने सत्र 2026-27 के लिए रतन लाल छलाणी को पुनः तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर का अध्यक्ष मनोनीत किया।


इसके साथ ही आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर के कन्वीनर पद पर राकेश चौरड़िया को मनोनीत किया गया।


राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर शाखा का सम्मान

टीपीएफ बीकानेर के मंत्री अजीत संचेती ने जानकारी दी कि देश भर से 650 से अधिक प्रोफेशनल्स की उपस्थिति में आयोजित इस अधिवेशन में बीकानेर शाखा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शाखा को शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में ‘आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर’ की स्थापना तथा भव्य ‘भिक्षु भजन संध्या’ के सफल आयोजन के लिए विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त, गंगाशहर निवासी व उपासक श्रेणी के राष्ट्रीय संयोजक समाजसेवी सूर्यप्रकाश सामसुखा को टीपीएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘टीपीएफ गौरव’ से अलंकृत किया गया।
गंगाशहर व बीकानेर समाज में हर्ष की लहर
मनोनयन और सम्मान की सूचना गंगाशहर पहुंचने पर टीपीएफ, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद एवं अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नव-मनोनीत अध्यक्ष रतन लाल छलाणी एवं कन्वीनर राकेश चौरड़िया को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
