अमृतवाणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित दुगड़ का जन्मदिन जैन संस्कार विधि से सम्पन्न

अमृतवाणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित दुगड़ का जन्मदिन जैन संस्कार विधि से सम्पन्न
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई, 24 अगस्त । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के त्रिआयामी कार्यक्रमों में ‘संस्कार’ के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप), चेन्नई द्वारा ट्रिप्लीकेन स्थित तेरापंथ सभा भवन में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में अमृतवाणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित दुगड़ का जन्मदिवस जैन संस्कार विधि से श्रद्धापूर्वक परिसम्पन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कार विधि से हुआ पूजन व मंगलपाठ

pop ronak

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्कारक मांगीलाल पितलिया एवं स्वरूप चंद दांती ने जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस का अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। तेयुप मंत्री श्रीकांत चोरड़िया ने उपस्थित जनों को तिलक लगाकर मौली बांधी।

समारोह के दौरान तेयुप चेन्नई के द्वितीय उपाध्यक्ष मुकेश ए. आच्छा तथा मंत्री श्रीकांत चोरड़िया ने मंगलभावना पत्रक की स्थापना की। कार्यक्रम का समापन मुनिश्री द्वारा प्रदत्त मंगलपाठ के साथ हुआ।

गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर तेयुप के प्रथम सह-मंत्री तरुण बैद, द्वितीय सह-मंत्री गणेश छल्लाणी, पूर्व अध्यक्ष देवीलाल हिरण व दिलीप गेलड़ा, कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश सिसोदिया, महासभा के आंचलिक प्रभारी विमल चिप्पड़, चेन्नई सभा अध्यक्ष महेंद्र मांडोत, मंत्री चंद्रेश चिप्पड़, ट्रिप्लीकेन ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष धारीवाल, मंत्री अशोक लुंकड तथा ट्रिप्लीकेन महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू गेलड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।