जैन संस्कार विधि से चेन्नई में रक्षाबंधन कार्यशाला आयोजित

जैन संस्कार विधि से चेन्नई में रक्षाबंधन कार्यशाला आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

मुनिश्री पुलकित कुमार का मिला सानिध्य

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चेन्नई , 23 अगस्त । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) चेन्नई द्वारा ट्रिप्लीकेन स्थित तेरापंथी सभा भवन में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में संपन्न हुई।

pop ronak

मंत्रोच्चार और जैन विधि से बंधे रक्षासूत्र

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री द्वारा मांगलिक पाठ से हुआ। इसके पश्चात संस्कारक मांगीलाल पितलिया तथा स्वरूप दांती ने संस्कारक की भूमिका निभाते हुए उपस्थित भाई-बहनों को रक्षाबंधन पर्व को जैन संस्कार विधि से मनाने की प्रक्रिया और महत्व की जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान बहनों ने भाइयों को मस्तक पर तिलक लगाकर और रक्षासूत्र बांधकर विधिपूर्वक अनुष्ठान की शुरुआत की। इस दौरान कई भाई-बहन जोड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

त्योहारों को संस्कार विधि से मनाने का आह्वान

तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई के मंत्री श्रीकांत चोरड़िया ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन सहित अन्य सभी भारतीय त्योहारों को जैन संस्कार विधि से मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में तेयुप चेन्नई के द्वितीय उपाध्यक्ष मुकेश ए. आच्छा, प्रथम सह-मंत्री तरुण बैद, द्वितीय सह-मंत्री गणेश छल्लानी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा, कार्यकारिणी सदस्य प्रितेश सिसोदिया सहित श्रावक समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।