बसन्त पंचमी महोत्सव पर सरस्वती माता का विशेष अनुष्ठान होगा

बसन्त पंचमी महोत्सव पर सरस्वती माता का विशेष अनुष्ठान होगा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 25 जनवरी। आने वाली 14 फ़रवरी 2024 को बसंत पंचमी महोत्सव पर सरस्वती माताजी के पूजन कॉपी कलम का पूजन आदि के दिव्य व विशेष अनुष्ठान सहित शहर/ज़िले के 108 मंदिरों , विद्यालयो में अभिमंत्रित तस्वीरो के पूजन का विशेष अनुष्ठान होगा साथ ही अभिमंत्रित तस्वीरो कॉपी कलम का वितरण होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ,श्री विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव का अनुष्ठान 14 फ़रवरी 2024 को प्रातः 9.30 बजे से सरस्वती माताजी मंदिर नागरी भंडार स्टेशन रोड बीकानेर में सरस्वती माताजी के पूजन भोग कॉपी कलम के पूजन के दिव्य व विशेष अनुष्ठान के साथ होगा।

pop ronak

इस दिवस पूजन की गई कॉपी कलम बच्चों को वितरित की जायेगी साथ ही भोग का प्रसाद व सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित सरस्वती माताजी की तस्वीरे वितरित की जायेगी। साथ ही शहर/ज़िले के 108 मंदिरों में क्षेत्र के सनातन धर्मावलम्बियों की भागीदारी के अनुसार सरस्वती माताजी कॉपी कलम पूजन के विशेष अनुष्ठान होंगे।

मुख्य अनुष्ठान सरस्वती माताजी मंदिर नागरी भंडार में प्रातः 9.30 बजे से शुरू होगा जिसमें संतों के सानिध्य में पूजन हो करके कॉपी कलम पूजन का विशेष अनुष्ठान होगा तथा भोग अर्पित कर भोग का प्रसाद सभी सनातन धर्मावलम्बियों को सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित सरस्वती माताजी की दिव्य व विशेष तस्वीरो व कॉपी कलम के साथ वितरित होगा।

पूजन अनुष्ठान में समर्पित व 11 वा चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41 वा सावन मास पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच (अधिष्ठाता श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ , अधिष्ठाता व एराष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ) की अगुवाई में यह अनुष्ठान संवत् 2080 के शेष चार माह में आने वाले विशेष पर्वो पर दिव्य व विशेष अनुष्ठान आहूत किए जाने की शृंखला के अन्तर्गत बसंत पंचमी महोत्सव के अन्तर्गत 14 फरवरी 2024 को विविध अनुष्ठान के अन्तर्गत हो रहा है।

आयोजन सह प्रभारी शंकर लाल जोशी व कैलाश ओझा ने बताया कि विशेष सनातन पर्वों के अनुष्ठान हेतु जारी कलेण्डर के अन्तर्गत बसंत पंचमी महोत्सव का अनुष्ठान 14 फ़रवरी 2024 के अवसर पर विविध अनुष्ठान के साथ होगा। सवा लाख मन्त्रों से अभिमंत्रित तस्वीरो का वितरण भी होगा। इसी दिन शहर/ज़िले के विद्यालयों कॉलेज आदि में अभिमंत्रित तस्वीरो का पूजन होगा साथ ही 108 मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे तथा अभिमंत्रित तस्वीरो का वितरण प्रसाद के साथ होगा क्षेत्र के सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा अपने नज़दीक स्थित मंदिरों विद्यालयों आदि में अनुष्ठान होंगे।

आयोजन से जुड़े गिरिराज रतन तिवाड़ी प्रेम नारायण व्यास ने बताया कि अभिमंत्रित अनुष्ठान 28 जनवरी 2024 रविवार को शुरू होगा। जिसमें घरों में पूजन हेतु छोटी तस्वीरे व विद्यालयों कॉलेज कार्यालयों मंदिरों में पूजन हेतु बड़ी तस्वीरे सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित कर निशुल्क रूप से वितरित की जाएगी।

अभिमंत्रित तस्वीरो का वितरण समारोह 10 फ़रवरी 2024 को संतों के सानिध्य में होगा इसकी जानकारी देते हुवे मंगल चंद आचार्य व राकेश आसोपाने बताया कि आहूत होने वाले वितरण समारोह में मंदिरों विधालयो कॉलेज कार्यालयों घरों में पूजन हेतु अभिमंत्रित दिव्य व विशेष तस्वीरे संतों के कर कमलों से भेंट होगी।

इग्यारवे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41वे श्रावण मास पूजन अनुष्ठान में दिव्य व विशेष अनुष्ठानो में सवा सवा लाख मन्त्रों से अभिमंत्रित की गए विभिन्न देव चित्र को आकर्षक एकल फोटो फ़्रेम में सजाया गया जो फ़ोटो फ़्रेम सनातन धर्मावलम्बियों को अपने घरों में पूजन दर्शन हेतु दिये जा रहे है।

संतों का सानिध्य रहा – चातुर्मास अनुष्ठान में विभिन्न संतो का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुवा

उल्लेखनीय है की 152 दिवस का दिव्य एवं भव्य अनुष्ठान ने बीकानेर के सनातन धर्म में नया इतिहास लिखा है जो हर बीकानेर वासी हेतु गर्व की बात हुई है जिले / शहर के 108 मंदिरों में पूजन अनुष्ठानो के साथ गणेश जी, शिव दरबार , राधा कृष्ण, राम दरबार ,हनुमान जी, दुर्गा माता, दधीमती माता जी, विष्णु के दस अवतार लक्ष्मी माता जी की नो देवी देवताओं की सवा सवा लाख मन्त्रों से 11000 व 21000 प्रतिमाओं को अभिमंत्रित करवा करके निःशुल्क वितरण किया गया प्रतिदिन दिव्य अनुष्ठान होना अनुपम ईश्वरीय कृपा रही है।

ज्ञात रहे कि यह अनुष्ठान सनातन जागृति एवम् सनातन पर्वों को पारंपरिक रूप से सभी सनातन धर्मावलम्बियों की सामूहिक उपस्थिति व सहभागिता के पावन से उद्देश्य से पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित श्री योगेन्द्र कुमार दाधीच द्वारा पिछले 41 वर्षों से लगातार किया जा रहा है.

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *