नेत्रदान जागरूकता का संदेश लेकर निकली भव्य रैली, सेमिनार में नेत्रदान के प्रति जागरूकता का आह्वान: तेयुप दक्षिण मुंबई

नेत्रदान जागरूकता का संदेश लेकर निकली भव्य रैली
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

मुंबई । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा ‘नेत्रदान पखवाड़े’ के अंतर्गत “Vision for Visionless 2.0” अभियान के तहत 30 अगस्त 2026 को भव्य नेत्रदान जागरूकता रैली एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेयुप, महिला मंडल, अणुव्रत क्षेत्रीय समिति दक्षिण मुंबई के पदाधिकारियों एवं किशोर मंडल के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना था।

pop ronak

रैली के पश्चात आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. निवेदिता श्रेयांस ने नेत्रदान की प्रक्रिया और उसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वीश्री मंजूरेखाजी एवं सहवर्ती साध्वीवृंद ने भी अपने मंगल पाथेय में नेत्रदान को एक पुनीत एवं मानव कल्याणकारी कार्य बताया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा ने दिया। वहीं, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया ने भी समाज से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया तथा अभातेयुप के मुंबई नेत्रदान प्रभारी मनीष धींग की विशेष उपस्थिति रही।

तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजक हसमुख एवं विनोद बरलोटा (रौनक सिंथेटिक्स एल. एल. पी.) तथा सुकियाबाई हेमराज जी बरलोटा परिवार के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। मंच का कुशल संचालन तेयुप मंत्री श्रेयांस मुनोत ने किया और अंत में कोषाध्यक्ष रोनक धाकड़ ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।

NSCI वर्ली में सिक्योरिटी टीम के लिए नेत्रदान सेमिनार

इससे पूर्व, इसी अभियान के तहत 25 अगस्त 2026 को वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (NSCI) में क्लब की सिक्योरिटी टीम के लिए नेत्रदान जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस आयोजन में NSCI क्लब कमेटी सदस्य दिनेश मेहता का विशेष सहयोग रहा।

सेमिनार के मुख्य वक्ता तेयुप अध्यक्ष सुमीत सुराणा ने सिक्योरिटी स्टाफ को नेत्रदान की आवश्यकता और प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में तेयुप उपाध्यक्ष पुरण चपलोत एवं दक्षिण मुंबई महिला मंडल सदस्य पूजा सुराणा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।