लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, टॉयलेट के बाद अचानक अचेत होकर गिरा व्यक्ति, CPR देने के बाद भी नहीं बची जान

टॉयलेट के बाद अचानक अचेत होकर गिरा व्यक्ति, CPR देने के बाद भी नहीं बची जान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 सितम्बर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शौच/टॉयलेट करने के बाद एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद सेवाभावी संस्थाओं के सदस्यों ने सीपीआर (CPR) देकर उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पेशाब करने के तुरंत बाद बिगड़ी तबीयतअचानक हुए अचेत

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी बाल सिंह शुक्रवार सुबह लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कुछ दूरी पर टॉयलेट करने गए थे। पेशाब करने के तुरंत बाद वे संभल भी नहीं पाए और अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

मौके पर अफरा-तफरी

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थमने लगी थीं और वे पूरी तरह बेसुध हो चुके थे।सेवा समितियों ने दिया CPR, नहीं बची जान

तत्काल पहुंची एम्बुलेंस
घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की संयुक्त टीम तुरंत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची।

बचाने का प्रयास

खिदमतगार सोसाइटी के सदस्य शोएब ने अचेत व्यक्ति की नब्ज टटोलते हुए तत्काल सीपीआर (CPR) देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन बाल सिंह को पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।

सेवादारों की भूमिका
इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब, मो. जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्यों ने राहत कार्य में सहयोग किया।
जीआरपी की मौजूदगी में शव मॉर्च्युरी भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाने से गजानंद आचार्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की देखरेख व निगरानी में शव को एम्बुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा मुआयना किए जाने के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *