डाभी अमावस्या पर मां सती मंदिर में भव्य आयोजन

डाभी अमावस्या पर मां सती मंदिर में भव्य आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • फूलों, रोशनी और नोटों की मालाओं से सजा मंदिर; महाछप्पन भोग व महाप्रसादी संपन्न

बीकानेर ,11 सितम्बर। डाभी अमावस्या के पावन अवसर पर बीकानेर स्थित श्री मां सती माता मंदिर में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अपार श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव के दौरान पूरा मंदिर परिसर मां सती के जयकारों से गुंजायमान रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नोटों की मालाओं से निज मंदिर का विशेष श्रृंगार
आकर्षक रोशनी व सजावट: डाभी अमावस्या की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। 10 सितंबर को महाछप्पन भोग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

pop ronak

नोटों का श्रृंगार: उत्सव के मुख्य दिन (11 सितंबर) मां सती माता भक्त मंडल की ओर से वास्तविक नोटों से तैयार की गई भव्य मालाओं से निज मंदिर का अलौकिक श्रृंगार किया गया। नोटों की मालाओं से सजा निज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पैदल पहुंचे श्रद्धालु, महाप्रसादी का आयोजन
परंपरागत पूजा-अर्चना: डाभी अमावस्या पर अग्रवाल (चौधरी) समाज के गर्ग गोत्र के श्रद्धालु अपने-अपने घरों से मालपुआ, लापसी, चावल, केसर, पेड़ा और मौसमी फलों का प्रसाद लेकर पैदल मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां सती की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

महाप्रसादी: विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बीकानेर सहित बाहर से आए अनेक उद्योगपतियों और श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में मातृशक्ति की भारी उपस्थिति दर्ज की गई।

धार्मिक झांकियां और सेवा व्यवस्था
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने समां बांध दिया।

सेवा में जुटे कार्यकर्ता: कार्यक्रम को सुचारू बनाने में श्री भगवान जी अग्रवाल सहित मां सती माता भक्त मंडल के राजेश चौधरी, लाला भाई जी, मनीष बाबू और पप्पू सा सहित विभिन्न समाजों के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।