जैन संस्कार विधि से भूमि पूजन
जैन संस्कार विधि से भूमि पूजन



गंगाशहर\ बीकानेर, 25जनवरी। गंगाशहर निवासी श्रीमती संतोष देवी छाजेड w/o स्व. शांतिलाल जी छाजेड़, गंगाशहर निवासी कोयंबटूर प्रवासी पुत्री ज्योति यशपाल जैन.के नूतन मकान हेतु भूमि पूजन 25 जनवरी 2024 को सुबह 10.30 बजे उपरांत जैन संस्कार विधि से हुआ। जैन संस्कारक विनीत बोथरा, देवेंद्र डागा ने भूमि पूजन का समस्त मांगलिक आयोजन विधि विधान पूर्वक संपन्न करवाया, इस अवसर पर पारिवारिक जन और समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


संस्कारक गण ने उपस्थित लोगों से अपने जीवन में आने वाले मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से मनाने का भरपूर निवेदन किया। उन्होंने बताया कि हमारी अपनी यह जैन संस्कार विधि अधिक श्रेयस्कर क्यों है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।


