तेरापंथ युवक परिषद मदुरै द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत दो रक्तदान शिविर में 91 यूनिट रक्त संग्रहीत
तेरापंथ युवक परिषद मदुरै द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत दो रक्तदान शिविर में 91 यूनिट रक्त संग्रहीत



मदुरै, 22 सितम्बर। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद्, मदुरै के तत्वावधान में मदुरै शहर में दो विशाल रक्तदान शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन शिविरों में कपड़ा बाजार से जुड़े व्यापारियों, आम नागरिकों और पैरामाउंट टेक्सटाइल मिल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 91 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में अपना योगदान दिया।


दोनों शिविरों का विवरण


तमिलनाडु टेक्सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन
एसोसिएशन परिसर में आयोजित शिविर में 28 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में मदुरै वॉलंटरी ब्लड बैंक (Madurai Voluntary Blood Bank) की अनुभवी चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
पैरामाउंट टेक्सटाइल मिल (Paramount Textile Mills Ltd.)
मिल परिसर में आयोजित शिविर में कर्मचारियों एवं श्रमिकों में विशेष उत्साह देखा गया, जहां 63 जनों ने रक्तदान किया। यहां सीवान ब्लड बैंक (Sivan Blood Bank) की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण की व्यवस्थाएं संभालीं।
17 से 23 सितंबर तक जारी है राष्ट्रव्यापी अभियान
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव आयाम के राष्ट्रीय प्रभारी नितेश कोठारी ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान 17 से 23 सितंबर तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर जीवनरक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।
आयोजकों एवं सहयोगियों का जताया आभार
तेरापंथ युवक परिषद्, मदुरै के सदस्यों ने दोनों स्थानों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। परिषद् के मंत्री विकास संकलेचा ने सभी स्वेच्छिक रक्तदाताओं, पधारीं मेडिकल टीमों, पैरामाउंट टेक्सटाइल मिल प्रबंधन तथा तमिलनाडु टेक्सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी तेरापंथ सभा, मदुरै के मीडिया प्रभारी अशोक जीरावाला जैन ने जारी की।
