बीकानेर के सरकारी समाचार

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • दशहरा उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक बुधवार को

बीकानेर, 22 सितंबर। दशहरा उत्सव (21 अक्टूबर 2026) मनाए जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श के लिए बुधवार दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्रीमती रीना ने यह जानकारी दी।
====
शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि के साथ विद्यार्थी हित से जुड़े नवाचार करे शिक्षा विभाग

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निष्पादन समिति सहित विभिन्न बैठकें आयोजित

pop ronak

बीकानेर, 22 सितंबर। जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि के साथ ऐसे नवाचार किए जाएं, जो विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित हों।

जिला कलेक्टर ने मंगलवार को जिला निष्पादन समिति सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न बैठकों के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निचले स्तर तक बैठकें लें तथा कम नामांकन वाले स्कूलों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि बच्चे ड्रॉप आउट ना हों। उन्होंने एनीमिया निवारण कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के आधार और जन आधार प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों के स्मार्ट क्लासेस का पूरा उपयोग हो। प्रत्येक अधिकारी रैंकिंग पैरामीटर्स पर विशेष ध्यान देते हुए यह प्रयास करें कि प्रदेश में जिले की रैंकिंग बेहतर रहे। साथ ही जिले में ब्लॉक्स के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा रहे और बेहतर परिणाम आएं। उन्होंने जिले के जर्जर भवनों को जमींदोज करने तथा नए कक्षा कक्षों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीबी जीरामजी के तहत नए कक्षा कक्ष बनवाए जा सकें, इसके लिए सम्बंधित ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव भेजे जाएं। इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को संबंधित विकास अधिकारियों से समन्वय रखने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक सीबीईओ अपने-अपने ब्लॉक के एक पीएमश्री विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करें और प्रयास करें कि यह विद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में सम्मिलित हो। उन्होंने मिड डे मील के लिए खाद्यान्न वितरण और भुगतान सहित भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की। प्रत्येक ब्लॉक में बाल गोपाल योजना का संचालन प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि बच्चों में रीडिंग हैबिट बढ़ाने के प्रयास हों। इसके मद्देनजर ऐसे नवाचार करें, जिनसे बच्चों में पढ़ने की आदत बढे। जिला कलेक्टर ने स्कूलों में रीडिंग कॉर्नर की स्थापना तथा हर स्कूल में संचालित ‘मायड़ भासा री रीत’ नवाचार की सराहना की और कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी टीम के रूप में कार्य करते हुए बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) डॉ. रामगोपाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) श्री किशन दान चारण, एडीपीसी श्री केके बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
=====

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर, 22 सितंबर। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर  निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

योजना के सभी 18 सूचकांकों की शत -प्रतिशत अनुपालना करने पर गुढ़ा के राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने के प्रस्ताव राज्य स्तरीय समन्वय समिति को भेजने का अनुमोदन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि योजना के तहत चिन्हित जिले के चार अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर हदां, कोलायत बाडेला और रामनगर में भी सभी सूचकांकों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाए, जिससे इन्हें भी प्रोत्साहन राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय और गंभीरता से कार्य करें।

जिला कलेक्टर ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत सभी सूचकांक पूर्ण करने पर 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस उपलब्धि को हासिल करने में विभिन्न विभागों की भूमिका रहेगी। जिला कलेक्टर ने अगले एक माह में अन्य चार स्थानों के लिए सकारात्मक उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उप वन संरक्षक श्री वेंकटेश जी., योजना की नोडल अधिकारी तथा जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ऋतुराज महला, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रिडमल सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. इरशाद रफीक जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सीएस मोदी, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
=====
पंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार को

बीकानेर, 22 सितंबर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बुधवार प्रात 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद तथा समस्त पंचायत समितियां के सदस्य पद हेतु लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को समस्त सरपंच और वार्ड पंचों के लिए संबंधित क्षेत्रों में लॉटरी निकाली जाएगी।

जिला परिषद के 41 सदस्यों, 15 प्रधानों और पंचायत समिति के 263 सदस्यों के लिए निकलेगी लॉटरी

रतनू ने बताया कि बुधवार को जिला परिषद के 41 सदस्यों तथा पंचायत समिति खाजूवाला, बीकानेर, रुणिया मुख्यालय बीकानेर, कोलायत, बीठनोक, हदां, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, रीडी, नोखा, पांचू, जसरासर, पूगल, बज्जू खालसा और छतरगढ़ के प्रधान सहित इन पंचायत समितियों के कुल 263 सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरण न रहें लंबित, संबंधित अधिकारी नियमित करें माॅनिटरिंग

जिला कलक्टर ने की समीक्षा

बीकानेर, 22 सितम्बर। जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने कहा कि सिविक एमिनिटी (नागरिक सेवा) से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण अधिकतम पंद्रह दिन की अवधि में किया जाए। ऐसा नहीं होने पर पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जिला कलक्टर ने मंगलवार को सिविक एमिनिटी से संबंधित संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं से जुड़े 11 विभागों के कुल 625 प्रकरण लंबित हैं। इनमें से 15 दिन से अधिक समय से लंबित समस्त प्रकरणों को अविलम्ब निस्तारित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, पंचायती राज और कृषि सहित विभिन्न सेवाएं नागरिकों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाली हैं। संपर्क पोर्टल पर इन्हें अलग से सूचीबद्ध किया गया है तथा ऐसे प्रकरणों की नियमित समीक्षा होती है। इसके मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि पंद्रह दिन की निर्धारित अवधि पश्चात् कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे।  बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

================