दिगम्बर जैन समाज के दशलक्षण पर्व का अनंत चतुर्दशी को होगा समापन, नसियाजी में भक्ति संध्या आयोजित

दिगम्बर जैन समाज के दशलक्षण पर्व का अनंत चतुर्दशी को होगा समापन, नसियाजी में भक्ति संध्या आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर, 24 सितम्बर। दिगम्बर जैन समाज का पवित्र दशलक्षण पर्व अनंत चतुर्दशी को पूजा-पक्षाल और विशेष धर्म-आराधना के साथ संपन्न होगा। पर्व के अंतिम दिन समाज के श्रावक-श्राविकाएं उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पर्व के नौवें दिन पुरानी जेल रोड स्थित दिगम्बर जैन नसियाजी में विनती भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “तप चाहे सुर राय, कर्म शिखर को वज्र है” तथा “द्वादशी विधि सुखदायक, क्यों न करें निज शक्ति सम” जैसे तपस्या के प्रेरक भजनों का गायन किया। कार्यक्रम में नौ दिन की कठिन तपस्या करने वाली सुश्री डॉ. सिद्धि जैन एवं कविता जैन की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनकी सराहना की गई।

pop ronak

श्री दिगम्बर जैन प्रबंध समिति के सचिव धनेश जैन ने जानकारी दी कि दशलक्षण पर्व के दौरान दिगम्बर जैन नसियाजी और बड़ा बाजार स्थित मथैरणों के चौक के महावीर स्वामी मंदिर में नियमित जाप, पूजा और अभिषेक के आयोजन संपन्न हुए। अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर दोनों मंदिरों में चौबीस तीर्थंकरों तथा भगवान अनंतनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं कलश स्थापना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पर्व के समापन पर अनेक श्रावक-श्राविकाएं निर्जल एवं निराहार उपवास रखेंगे। वहीं कई श्रद्धालुओं ने बेला, तेला और पूरे दस दिनों का कठिन उपवास रखा है। दशलक्षण पर्व के समापन के उपरांत 27 सितम्बर को दिगम्बर जैन नसियाजी में प्रातः कलश अभिषेक के बाद क्षमापना पर्व (संवत्सरी) मनाया जाएगा, जिसमें सभी जीव-जंतुओं और मनुष्यों से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए उत्तम क्षमा मांगकर आपसी बैर व राग-द्वेष को समाप्त किया जाएगा।