ऊंट ने किया युवक पर हमला

ऊंट ने किया युवक पर हमला , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, लकड़ियां लेकर लौट रहा था घर

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चूरू, 28 जनवरी। खेत से ऊंट गाड़ी में लकड़ियां भरकर घर लौट रहे युवक पर पर ऊंट ने हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों ने युवक को तुरंत निजी वाहन से भालेरी पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

pop ronak

अस्पताल में भर्ती युवक के परिजनों ने बताया कि मेलूसर रामकिशोर (23) शनिवार शाम ऊंट गाड़ी में खेत से लकड़ियां भरकर घर ला रहा था। रास्ते में ऊंट ने अपने मालिक रामकिशोर पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह रामकिशोर को ऊंट से बचाया। जिसको मेलूसर से पहले निजी वाहन से भालेरी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसको चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

डीबी अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेलूसर गांव के लोगों को भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *