रेडियो किंग दिनेश माथुर का अमर दूध भंडार में किया गया अभिनंदन

रेडियो किंग दिनेश माथुर का अमर दूध भंडार में किया गया अभिनंदन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • 1270 से अधिक रेडियो संग्रह कर बीकानेर का नाम देश-दुनिया में चमकाया

बीकानेर, 30 सितम्बर । बीकानेर के रानी बाजार निवासी एवं ‘रेडियो किंग’ के नाम से विख्यात दिनेश माथुर का बुधवार को बीआरजे के प्रतिष्ठान श्री अमर दूध भंडार में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र प्रदान कर उनका भावभीना सम्मान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घर को ही बना दिया अनूठा संग्रहालय

pop ronak

समारोह के दौरान अमर चंद नैण ने संबोधित करते हुए कहा कि दिनेश माथुर ने रेडियो जगत में एक अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने 1270 से अधिक शताब्दी पुराने एवं आधुनिक दौर के दुर्लभ रेडियो संग्रहित किए हैं। अपने निवास को ही एक वृहद संग्रहालय का रूप देकर उन्होंने बीकानेर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।

उल्लेखनीय है कि दिनेश माथुर के पास देश-विदेश के ऐतिहासिक रेडियोज का अनूठा संग्रह उपलब्ध है और वे स्वयं वर्तमान में भी नियमित रूप से रेडियो पर संगीत सुनते हैं।

कई गणमान्य जन रहे मौजूद
आयोजन के दौरान आर.के. शर्मा, रामकरण चौधरी, सुरजा राम, पुष्कर नैण, नंदकिशोर अग्रवाल, दीपक नैण, रमेश गोदारा तथा रौनक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और दिनेश माथुर की इस अद्भुत उपलब्धि की सराहना की।