धरणीधर स्विमिंग पूल पर पितृपक्ष में पूर्वजों के निमित्त तर्पण का विशेष अनुष्ठान जारी, 10 अक्टूबर को होगा पूर्णाहुति यज्ञ

धरणीधर स्विमिंग पूल पर पितृपक्ष में पूर्वजों के निमित्त तर्पण का विशेष अनुष्ठान जारी, 10 अक्टूबर को होगा पूर्णाहुति यज्ञ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 03 अक्टूबर । भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा, सनातन सेवा ग्रुप तथा श्री विप्र महासभा के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित 44वें पूजन अनुष्ठान एवं चातुर्मास अनुष्ठान के अंतर्गत पितृपक्ष के अवसर पर पूर्वजों के निमित्त तर्पण का विशेष अनुष्ठान धरणीधर तरणताल (स्विमिंग पूल) पर पूर्ण विधि-विधान के साथ जारी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतिदिन तीन पारियों में हो रहा तर्पण कर्म

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच की अगुवाई में यह तर्पण अनुष्ठान कर्मकांड भास्कर पं. नथमल पुरोहित के सानिध्य एवं पं. गोपाल ओझा के आचार्यत्व में संपन्न कराया जा रहा है। इसमें पं. मुकेश आचार्य भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ हुआ यह निःशुल्क तर्पण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 8:00 बजे तक तीन पारियों में आयोजित किया जा रहा है, जहां शहरवासी तिल, चावल, जौ और पुष्प से अपने पितरों का तर्पण कर रहे हैं।

10 अक्टूबर अमावस्या को होगा विशेष पूजन व यज्ञ

अनुष्ठान की शृंखला में आगामी 10 अक्टूबर 2026 (सर्वपितृ अमावस्या) को प्रातः विशेष शिव पूजन, महाअभिषेक, हेमाद्री संकल्प तथा तर्पण का दिव्य अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्णाहुति के रूप में विशेष यज्ञ का आयोजन भी होगा।

1 लाख संकल्प प्रपत्रों के जरिए राष्ट्रीय व सनातन सेवा का आह्वान

पं. योगेंद्र कुमार दाधीच ने बताया कि चातुर्मास अनुष्ठान के तहत चलाए जा रहे राष्ट्रीय एवं सनातन संकल्प/शपथ अभियान के प्रथम चरण में 1 लाख प्रपत्र तैयार किए गए हैं। अब तक विभिन्न मंदिरों और स्थानों के माध्यम से लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं को संकल्प प्रपत्र देकर जोड़ा जा चुका है। इसके माध्यम से स्त्री, पुरुष, युवा व बच्चों को राष्ट्र तथा सनातन सेवा कार्यों में सामर्थ्य अनुसार योगदान देने की शपथ दिलाई जा रही है। वर्ष पर्यंत विभिन्न पर्वों पर संतों व पुजारियों के सानिध्य में यह अभियान जारी रहेगा।

सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति
तर्पण अनुष्ठान में मदनमोहन व्यास, सत्तू महाराज, श्याम देराश्री, जीतू पारीक, गिरधर दरगन, अमरचंद सांखी, मुन्ना सेवग, चांद भा श्रीमाली, नवरतन सांखी, प्रहलाद अग्रवाल, राधाकृष्ण मोदी, लक्ष्मण पुरोहित, इंद्रसिंह राठौड़, रतनलाल सोमानी, धनसुख सारस्वत, भवानी सिंह राठौड़, दुर्गाशंकर आचार्य, प्रदीप ओझा, वीरेंद्र किराडू, राजेंद्र पुरोहित सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन व श्रद्धालु नित्य सहभागिता निभा रहे हैं।

adv change on 24 oct 2026