गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि व पौधारोपण के साथ मदुरै रेल मंडल में ‘स्वच्छता पखवाड़े’ का आगाज

गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि व पौधारोपण के साथ मदुरै रेल मंडल में 'स्वच्छता पखवाड़े' का आगाज
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै, 03 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर मदुरै रेल मंडल में शुक्रवार को गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं ‘स्वच्छता पखवाड़े’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ओमप्रकाश मीणा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) वी. प्रसन्ना, विभिन्न विभागों के शाखा प्रमुखों, रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
गांधी जयंती के सुअवसर पर मदुरै मंडल में 1 से 15 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले ‘स्वच्छता पखवाड़े’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों में व्यापक स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आमजन और रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

pop ronak

मंडल रेल प्रबंधक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभियान की शुरुआत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ओमप्रकाश मीणा ने मदुरै स्थित रेलवे कॉलोनी परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि हरित और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।