महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स विद्यालय में माहवारी स्वच्छता जागरूकता सेमिनार आयोजित

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स विद्यालय में माहवारी स्वच्छता जागरूकता सेमिनार आयोजित
quicjZaps 15 sept 2025
  • छात्राओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन

बीकानेर, 05 अक्टूबर । महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के तत्वावधान में सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स विद्यालय में छात्राओं के लिए ‘माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तनों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खान-पान तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक व आत्मविश्वासी बनाना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संवाद सत्र और भ्रांतियों का निवारण

pop ronak

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए माहवारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाया। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और समाज में इस विषय को लेकर व्याप्त झिझक व भ्रांतियों को दूर किया। डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि माहवारी एक पूरी तरह से स्वाभाविक और सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर बात करना और सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है।

स्वच्छता व पोषण पर दिया जोर

डॉ. गुप्ता ने माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, आयरन युक्त पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने और किसी भी असामान्य स्वास्थ्य समस्या पर निसंकोच चिकित्सकीय सलाह लेने की प्रेरणा दी। वहीं, नीति शर्मा ने इस दौरान स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी घरेलू नुस्खों की जानकारी दी।

सैनिटरी नैपकिन का किया गया वितरण

कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर की ओर से सभी छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन नि:शुल्क वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों, मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत पताका पहनाकर किया गया।

प्रमुख जनों की उपस्थिति व आभार

कार्यक्रम का कुशल संचालन एडवोकेट कन्हैया लाल बोथरा ने किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन टोडरमल चोपड़ा, गंगाशहर केंद्र के मंत्री चंद्र कुमार रखेचा, कल्याण चोपड़ा, कॉलेज प्राचार्या अनीता जनागल एवं उपप्राचार्या वंदना खत्री उपस्थित रहे। प्राचार्या अनीता जनागल ने संस्था के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।