पंचायत चुनाव में अर्जुनराम मेघवाल को मिली जिले की चुनावी कमान

बीकानेर में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेताओं की बैठक
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर में मुख्यमंत्री  भाजपा नेताओं की बैठक , जीत के गणित पर हुई चर्चा 

बीकानेर, 06 अक्टूबर । बीकानेर जिले में आगामी पंचायती राज (जिला परिषद व पंचायत समिति) चुनावों में जिला प्रमुख और प्रधानों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने जिले के शीर्ष जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ चुनावी जीत के गणित पर विस्तार से चर्चा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल संभालेंगे पंचायत चुनाव की कमान

pop ronak

बैठक में बीकानेर जिले में पंचायती राज चुनावों का संपूर्ण दायित्व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा गया है। पार्टी नेतृत्व को जिले में जिला प्रमुख और 15 प्रधान पदों के लिए जिताऊ उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं। इस दौरान तय किया गया कि किसी एक प्रत्याशी के बजाय बहु-विकल्प रणनीति अपनाते हुए कई योग्य चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा, ताकि परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जा सके।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक समन्वय को लेकर अपने सुझाव रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा अवसर
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव में केवल पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। सरपंच से लेकर जिला प्रमुख और प्रधान तक के पदों के लिए किसी भी बाहरी या “पैराशूट” उम्मीदवार को मौका नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया से चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट मांगी तथा स्थानीय विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय विकास, बिजली और सिंचाई के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

चुनावी रणनीति के साथ-साथ बैठक में क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर भी गहन मंथन हुआ। खाजूवाला क्षेत्र में सिंचाई पानी की समस्या, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ में बिजली आपूर्ति और कोलायत लिफ्ट परियोजना के सुचारू संचालन को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही दूरभाष पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

बैठक में प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी तथा नोखा से प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से आपसी समन्वय के साथ पूरी सक्रियता से चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया।