श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा बगड़ी नगर का वार्षिक अधिवेशन चेन्नई में संपन्न
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा बगड़ी नगर का वार्षिक अधिवेशन चेन्नई में संपन्न

- भिक्षु स्वामी की धर्म क्रांति भूमि है बगड़ी नगर: ट्रिप्लीकेन में मुनिश्री पुलकित कुमार जी का मंगल पाठ, 3 जनवरी 2027 को होगा बगड़ी सम्मेलन
चेन्नई, 9 अक्टूबर । श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा बगड़ी नगर का वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष राजेश सुराणा की अध्यक्षता में ट्रिप्लीकेन स्थित तेरापंथ भवन में सामूहिक नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ आयोजित किया गया।


समारोह में उपस्थित बगड़ी वासियों को संबोधित करते हुए डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमार जी ने कहा कि बगड़ी नगर स्वामी भिक्षु की धर्म क्रांति की ऐतिहासिक भूमि रहा है, जिसे आचार्य श्री तुलसी ने ‘सुधरी नगर’ के रूप में प्ररूपित किया था। मुनिश्री ने कहा कि चेन्नई में प्रवासित बगड़ी समाज को अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को सहेजते हुए नई पीढ़ी को गुरु दर्शन एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़े रखने की प्रेरणा देनी चाहिए।


अधिवेशन के दौरान संतोष धारीवाल ने ‘श्रावक निष्ठा पत्र’ का वाचन किया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने दोहराया। अध्यक्ष राजेश सुराणा ने स्वागत भाषण दिया, वहीं मंत्री विकास सेठिया ने गत वर्ष की कार्य रिपोर्ट एवं कोषाध्यक्ष सुनील सुराणा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।
अधिवेशन के मुख्य निर्णय
बगड़ी सम्मेलन: 3 जनवरी 2027 को बगड़ी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके संयोजक अशोक सुराणा होंगे।
गुरुदर्शन यात्रा 2027: चैत्र सुदी नवमी एवं गुरुदर्शन यात्रा के आयोजन हेतु हरीश धारीवाल एवं संतोष धारीवाल को संयोजक नियुक्त किया गया।
भिक्षु वाटिका का नवीनीकरण: भिक्षु वाटिका के नवीनीकरण के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद सदन ने स्वीकृति प्रदान की। फ्लोर निर्माण के प्रायोजक के रूप में महावीरचंद, राजेश एवं नरेश सुराणा ने अपनी स्वीकृति दी।
कार्यक्रम के अंत में गत वर्ष दिवंगत हुए बगड़ी वासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा संतोष धारीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
