लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती परिसर में आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचा कोयंबतूर तेरापंथी संघ

लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती परिसर में आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचा कोयंबतूर तेरापंथी संघ
quicjZaps 15 sept 2025
  • कोयंबतूर तेरापंथी संघ ने लिया आध्यात्मिक लाभ

कोयंबतूर/लाडनूं, 02 अक्टूबर । जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन श्री चरणों में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, कोयंबतूर के तत्वावधान में एक विशाल संघ लाडनूं स्थित ‘जैन विश्व भारती’ परिसर पहुंचा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीन दिवसीय सेवा-उपासना और चारित्र आत्माओं का मिला सान्निध्य

pop ronak

सप्त दिवसीय इस आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत कोयंबतूर संघ ने पूज्य प्रवर के सन्निधि में तीन दिनों तक विशेष सेवा और उपासना का लाभ लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को आचार्य श्री महाश्रमण जी, युवाचार्य श्री, साध्वीप्रमुखा श्री जी एवं साध्वी वर्या जी सहित अनेक चारित्र आत्माओं के अंतरंग दर्शन, सेवा एवं पावन सान्निध्य का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ।

संघीय एकता और संगठन को सुदृढ़ बनाने की मिली प्रेरणा

विशेष सेवा काल के दौरान पूज्य प्रवर ने कोयंबतूर संघ को अपने मंगल उद्बोधन में संघीय एकता, समरसता एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा व आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही युवाचार्य श्री एवं साध्वीप्रमुखा श्री ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को पाथेय प्रदान किया।

श्रद्धा की अभिव्यक्ति और 50 श्रावक-श्राविकाओं की सहभागिता

इस अवसर पर कोयंबतूर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष धनराज सेठिया एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकरण गिडिया ने समस्त कोयंबतूर समाज की ओर से पूज्य प्रवर के चरणों में श्रद्धा भावनाएं व्यक्त कीं। इस संघ यात्रा में कोयंबतूर से लगभग 50 श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता दर्ज कर दर्शन, वंदन एवं सेवा का आध्यात्मिक लाभ उठाया।