महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर बीकानेर में निकली भव्य शोभायात्रा

महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर बीकानेर में निकली भव्य शोभायात्रा
quicjZaps 15 sept 2025
  • जीवंत झांकियों और केसरिया साफे ने मोहा मन

बीकानेर, 10 अक्टूबर । महाराजा अग्रसेन जी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को बीकानेर में अग्रवाल समाज की ओर से एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक एकता का संदेश देती जीवंत झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वच्छता श्रमदान से हुई दिन की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह महाराजा अग्रसेन सर्किल पर श्रमदान के साथ हुई। समाज के लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इसके बाद विधिवत रूप से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

pop ronak

आकर्षक और जीवंत झांकियां
शोभायात्रा में सजी-धजी जीवंत झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। इनमें ब्रिक्स (BRICS 2026) की झांकी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वरूपों को दर्शाया गया। इसके अलावा, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और भारत माता की झांकी ने देशभक्ति का अनूठा रंग बिखेरा। विभिन्न पात्रों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजबंधु
शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के पुरुष सदस्य सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया साफा धारण कर शामिल हुए, वहीं महिलाएं लाल और पीली साड़ियों के साथ केसरिया साफे में पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। पारंपरिक परिधानों से सजे समाजजनों की उपस्थिति ने शोभायात्रा की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। इस दौरान सभी ने महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, सहयोग व सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

महाआरती के साथ हुआ समापन
शोभायात्रा के महाराजा अग्रसेन सर्किल पहुंचने पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, विभिन्न झांकियों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में महाराजा अग्रसेन सर्किल पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।