अहमदाबाद में संपन्न हुई दूसरी युवराज सिंह सिसोदिया स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप
अहमदाबाद में संपन्न हुई दूसरी युवराज सिंह सिसोदिया स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप

- ग्रो फिट फाउंडेशन की पहल; आर.के. शर्मा, रोहिताश बिस्सा और स्वाति आचार्य की देखरेख में संपन्न हुआ आयोजन
अहमदाबाद, 11 अक्टूबर । ग्रो फिट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘दूसरी युवराज सिंह सिसोदिया स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2026’ रविवार को अहमदाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस रोमांचक प्रतियोगिता में बोल्डरिंग (Bouldering) और स्पीड क्लाइंबिंग (Speed Climbing) के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें समूचे गुजरात से आए युवा आरोहकों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों—सब-जूनियर, जूनियर और ओपन कैटेगरी—में विभाजित किया गया था, जिसके तहत महिला और पुरुष वर्ग की कुल तीन-तीन स्पर्धाएं संपन्न हुईं। युवा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी अधिकारियों की विशेष भूमिका रही। इस आयोजन में जूरी प्रेसिडेंट के रूप में आर.के. शर्मा, आईएफ (IF) जज के रूप में रोहिताश बिस्सा तथा मुंबई से आईं स्वाति आचार्य ने अपनी सेवाएं दीं।


