भांडाशाह जैन मंदिर में वार्षिक ध्वजा उत्सव संपन्न

भांडाशाह जैन मंदिर में वार्षिक ध्वजा उत्सव संपन्न
quicjZaps 15 sept 2025
  • साध्वीवृंद के सान्निध्य में संगीतमय सतरह भेदी पूजा और भक्ति गीतों के बीच भगवान सुमितिनाथ जिनालय पर चढ़ाई गई नई ध्वजाएँ

बीकानेर, 12 अक्टूबर । पाँच शताब्दी से अधिक प्राचीन और विश्वविख्यात ऐतिहासिक भांडाशाह जैन मंदिर में सोमवार को वार्षिक ध्वजा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साध्वीश्री मुक्तांजना श्रीजी आदि ठाणा के पावन सान्निध्य तथा सकल श्री संघ के सहयोग से श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि जैन धर्म के पाँचवें तीर्थंकर भगवान सुमितिनाथ की चौमुखी प्रतिमा वाले इस मुख्य मंदिर परिसर में पाँच तथा पास ही स्थित संभवनाथ जी के जिनालय में नई ध्वजाएँ पूरे विधि-विधान के साथ चढ़ाई गईं। इसके अलावा उदासर जिनालय के लिए भी एक ध्वजा का पूजन विधिकारक द्वारा संपन्न कराया गया।

pop ronak

संगीतमय पूजा और भक्ती प्रस्तुतियां

प्रातः नौ बजे से भगवान सुमितिनाथ की संगीतमय सतरह भेदी पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री विचक्षण महिला मंडल, वरिष्ठ गायक सुनील पारख और अरिहंत नाहटा ने मनमोहक भक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर संघवी राजेंद्र लूणिया की ओर से उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभावना वितरित की गई।

ध्वजा के मुख्य लाभार्थी परिवार

इस वर्ष कुल 6 ध्वजाओं के लाभार्थ-परिवारों में स्वर्गीय विजयचंद डागा, श्रीमती तीजा देवी, अशोक व पुखराज डागा परिवार (मुंबई-बीकानेर); स्वर्गीय अभय कुमार, श्रीमती साधना देवी व आदित्य डागा परिवार (मुंबई-बीकानेर); बीकानेर के प्रथम विधायक स्वर्गीय मोतीचंद खजांची का परिवार; नरेंद्र व राजीव खजांची परिवार; श्रीमती शशि देवी व अंजू लूणिया (संघवी) परिवार; तथा पूनमचंद सुरेश कुमार गोलछा परिवार एवं श्रीमती पुष्पा देवी, अनुराग व विपुल कोचर परिवार शामिल रहे।

कार्यक्रम में जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल सहित मुंबई, कोलकाता, उदयरामसर, उदासर, गंगाशहर और भीनासर से पधारे अनेक गणमान्य श्रावक-श्राविकाओं ने मंदिर में दर्शन-वंदन कर धर्म लाभ लिया।

खाओसा