RRPL में सेमीफाइनल की चार टीमें तय
RRPL में सेमीफाइनल की चार टीमें तय

- राधे राधे रॉयल्स, जय भेरूनाथ, NLJCF वॉरियर्स और हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स के बीच होंगे मुकाबले
बीकानेर, 18 अक्टूबर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा आयोजित रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग (RRPL) 2026 में रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट में अब राधे राधे रॉयल्स, जय भेरूनाथ, NLJCF वॉरियर्स और हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।


मीडिया प्रभारी आनंद आचार्य एवं आयोजन प्रभारी देवेंद्र तंवर ने बताया कि दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल में राधे राधे रॉयल्स का मुकाबला जय भेरूनाथ क्रिकेट क्लब से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में NLJCF वॉरियर्स की टीम हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स से टकराएगी। मैचों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रणजी खिलाड़ी रतन सिंह, डॉ. विकास पारीक, जनसंपर्क अधिकारी हरीशंकर आचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष विपिन लढ़ढ़ा, सह प्रभारी सुरेंद्र जोशी सहित रोटरी सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं।



