
श्रीगंगानगर\ बीकानेर , 30 अक्टूबर । महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पावरलिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन DAV कॉलेज, श्री गंगानगर में किया गया। इसमें श्री जैन पीजी कॉलेज के खिलाड़ी हंसराज परिहार ने 59 से 66 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इस योग्यता पर कॉलेज के प्रचारक डॉ. राजेंद्र चौधरी और खेल प्रभारी श्रीमान अनिल तंवर ने छात्र को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज में सभी सदस्यों के साथ विजेता हंसराज परिहार को सम्मानित किया गया।



